GK Questions : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 4 जून 1944 को महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा था.
Mahatma Gandhi death anniversary, GK Questions : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है. आज के दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है. महात्मा गांधी की स्वतंत्रता आंदोलन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी. इसके कारण सरकारी भर्ती परीक्षाओं में महात्मा गांधी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा महात्मा गांधी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करके सफलता की राह आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब.
प्रश्न-1. नमक सत्याग्रह कब शुरू हुआ था ?
उत्तर- 1930 में
प्रश्न-2. गांधी जी ने दांडी यात्रा कहां से शुरू की थी ?
उत्तर- साबरमती आश्रम, अहमदाबाद
प्रश्न-3. महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन किस साल शुरू किया था ?
उत्तर- साल 1928 में
प्रश्न-4. गांधी जी का प्रिय गीत वैष्णव जन तो… किसने रचा था ?
उत्तर- नरसी मेहता ने
प्रश्न-5. महात्मा गांधी अधनंगा फकीर है, यह किसने कहा था ?
उत्तर- ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने
प्रश्न-6. गांधी जी ने किस धार्मिक ग्रंथ को अपनी माता कहा था ?
उत्तर- भगवद्गीता को
प्रश्न-7. गांधी जी द्वारा सन 1932 तक संपादित समाचार पत्र का नाम क्या था ?
उत्तर- यंग इंडिया (1919 से 1932 तक)
प्रश्न-8. गांधी जी को सबसे पहले राष्ट्रपिता किसने कहा था ?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए 4 जून 1944 को
प्रश्न-9. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का नाम क्या था ?
उत्तर- इंडियन ओपिनियन
प्रश्न-10. साल 1919 में गांधी जी ने सत्याग्रह का आह्वान किसके विरोध में किया था?
उत्तर-अंग्रेजों द्वारा पारित रॉलेट एक्ट के खिलाफ
ये भी पढ़ें
Top 10 GK Questions : क्या आप जानते हैं, किस देश में हुआ था आइसक्रीम का आविष्कार ?
Top 10 GK Questions : कहां है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ?
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education, Freedom Struggle Movement, Job and career, Mahatma gandhi