JAC 12th Result 2022 Topper List Released: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने आज कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट (JAC 12th Result 2022) के साथ टॉपर्स लिस्ट (JAC 12th Result 2022 Topper List) भी जारी कर दिया है. इस परीक्षा (JAC 12th Exam 2022) के कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान पर निक्की कुमारी (Nikki Kumari), दूसरे स्थान पर श्रेया पाण्डेय (Shreya Pandey) और तीसरे स्थान पर नुसरत जहां (Nusrat Jahan) रही हैं. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान पर मानसी साहा (Mansi Saha), दूसरे स्थान पर रोहित कच्छप (Rohit Kachhap) और तीसरे स्थान पर अंचल कुमारी (Anchal Kumari) रही हैं. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर टॉपर्स लिस्ट (JAC 12th Result 2022 Topper List) चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://jac.jharkhand.gov.in/ पर क्लिक करके भी टॉपर्स लिस्ट (JAC 12th Result 2022 Topper List) चेक कर सकते हैं. वर्ष 2020 में कॉमर्स स्ट्रीम में 450 अंकों के साथ शुभम कुमार ठाकुर (Shubham Kumar Thakur) ने टॉप किया था. वहीं 448 अंकों के साथ रूपा कुमारी (Rupa Kumari) दूसरे स्थान पर रहीं थी. आर्ट्स स्ट्रीम में 419 अंकों के साथ नंदिता हरिपाल (Nandita Haripal) ने टॉप किया था. दूसरे स्थान पर रही प्रेरणा राज (Prerna Raj) को 418 अंक मिले थे.
JAC 12th Arts Commerce Result 2022 Topper List
JAC 12th Result 2022 ऐसे करें चेक
Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां JAC 12th Result 2022 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका JAC 12th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
JAC 12th Result 2022 चेक करें और इसे सेव करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Board Results, Jharkhand board result