MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास, 10वीं में 63.29% स्टूडेंट को सफलता

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड के 18 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. एमपी बोर्ड 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास हुए हैं. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.29% रहा है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास हुए हैं. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.29% रहा है. 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का हर एक अपडेट स्टूडेंट यहां पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर की गई है. स्टूडेंट अपने रिजल्ट की एक कॉपी जरूर प्रिंट कर लें.

अधिक पढ़ें ...
25 May 2023 13:22 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: इस वजह से रिजल्ट में हुई गिरावट

एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में गिरावट के साथ उसकी समीक्षा भी शुरू हो गई है. ऐसे में अनुमान है कि साल 2022 में जनरल प्रमोशन के कारण बच्चों का आधार मजबूत नहीं हो पाया और बहुत से स्टूडेंट फेल हो गए.

25 May 2023 13:17 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: जुलाई में होगा एग्जाम

12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को होगी. ऐसे स्टूडेंट जो फेल हो गए हैं वो रुक जाना नहीं योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं.

25 May 2023 13:15 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: 12वीं में 17 प्रतिशत रही रिजल्ट में गिरावट

इस बार 12वीं के रिजल्ट में 17.47 प्रतिशत रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है. साल 2022 में 12वीं का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत था वहीं इस बार 55.28 प्रतिशत ही रिजल्ट रहा.

25 May 2023 13:08 (IST)

MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: बिना ट्यूशन के बना टॉपर

मृदुल पाल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन मृदुल ने 10वीं में टॉप करके परिवार का मान बढ़ाया है.

25 May 2023 13:05 (IST)

MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: 12वीं गणित में नारायण शर्मा टॉपर

नारायण शर्मा को 488 अंक मिले हैं. नारायण की माता सिलाई का काम करती हैं वहीं पिता नौकरी करते हैं.

25 May 2023 12:58 (IST)

MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: 12वीं रिजल्ट में लड़के पिछड़े

12वीं में लड़कों का रिजल्ट 52% रहा है. जबकि 12वीं में 58.75 प्रतिशत कुल रिजल्ट रहा है.

25 May 2023 12:55 (IST)

MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: 10वीं का रिजल्ट 63.29%

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.29% रहा है. 10वीं में लड़कों का रिजल्ट 60.26% रहा है. जबकि 10वीं में 66.47 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं.

25 May 2023 12:52 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: लड़कियों ने किया कमाल

10वीं में 66.47 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है. इसके साथ टॉपर्स लिस्ट में भी लड़कियों ने कमाल किया है.

25 May 2023 12:51 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: 12वीं के टॉपर

12वीं कला में मौली नेमा टॉपर हैं.
12वीं बायोलॉजी में विकास द्विवेदी टॉपर हैं.
12वीं गणित में नारायण शर्मा टॉपर हैं.

25 May 2023 12:49 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: 10वीं और 12वीं में लड़कियों का जलवा

10वीं और 12वीं में छात्राओं ने बाजी मारी है. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने टॉप किया है.

25 May 2023 12:48 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: 10वीं के टॉपर

10वीं में मृदुल पाल पहले स्थान के साथ टॉपर बनी हैं. 10वीं में प्राची गडवाल दूसरे नंबर पर हैं.

25 May 2023 12:45 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: 12वीं 58.75% स्टूडेंट हुए पास

एमपी बोर्ड 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास हुए हैं.

25 May 2023 12:42 (IST)

MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट

एमपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12वीं के लिए घोषित कर दिया गया है. यहां चेक करें डिटेल

 

25 May 2023 12:36 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: यहां चेक कर सकते हैं 10वीं 12वीं का रिजल्ट

25 May 2023 12:28 (IST)

MP Board Result 2023 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी कर दिया जाएगा. जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. इसके बाद स्टूडेंट रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

25 May 2023 12:14 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: यहां मिलेगा पूरामध्य प्रदेश बोर्ड मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज 12:30 बजे तक MP बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें.

25 May 2023 12:04 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: रिजल्ट की उल्टी गितनी शुरू

एमपी बोर्ड रिजल्ट दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जारी होगा. रिजल्ट जारी होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए स्टूडेंट हमारे इस ब्लॉग के साथ जुडे रहें.

25 May 2023 11:56 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: जून में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

एमपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं के ऐसे स्टूडेंट जो 33 प्रतिशत से कम स्कोर करेंगे. उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका होगा. यह एग्जाम जून में आयोजित किए जाएंगे.

25 May 2023 11:42 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: सीएम शिवराज ने ट्वीट करके दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके शुभकामनाएं दी है. ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे भांजे एवं भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना, रूक जाना योजना के माध्यम से आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा.’

25 May 2023 11:35 (IST)

MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: इस वजह से हुई रिजल्ट में देरी

एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देर होने के दो प्रमुख कारण हैं. एक तो परीक्षा का आयोजन देर तक किया गया इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया में भी देरी हुई, ऐसे में अब लगभग 1 महीने बाद रिजल्ट जारी किया जा रहा है.

अधिक पढ़ें

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के स्टूडेंट यहां पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें