होम /न्यूज /education /Salaam Tiranga: केसरिया, सफेद और हरे रंग से क्यों बना है तिरंगा? जानें खास सवालों के जवाब

Salaam Tiranga: केसरिया, सफेद और हरे रंग से क्यों बना है तिरंगा? जानें खास सवालों के जवाब

Salaam Tiranga: भारतीय तिरंगे की मौजूदा डिज़ाइन को अपनाने से पहले उसमें कई बदलाव किए गए हैं

Salaam Tiranga: भारतीय तिरंगे की मौजूदा डिज़ाइन को अपनाने से पहले उसमें कई बदलाव किए गए हैं

Salaam Tiranga, Indian Flag Background: किसी भी देश का झंडा वहां की आन, बान और शान का प्रतीक होता है. तीन रंगों से बने ...अधिक पढ़ें

नई दिल्ली (Salaam Tiranga, Indian Flag Background). 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिलने के बाद से हर साल भारत में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है (Indian Independence Day). इस दिन विभिन्न संस्थानों में परेड कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और ध्वजारोहण (Flag Hoisting) भी किया जाता है.

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना है (Indian Flag Background). इसलिए इसे ‘तिरंगा’ कहा जाता है. संविधान में इसका सम्मान करने का खास तौर पर जिक्र किया गया है. भारतीय होने के नाते आपको तिरंगे से जुड़ी हर ज़रूरी बात पता होनी चाहिए (Tiranga Facts).

1- राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया था?
जवाब- राष्ट्रीय ध्वज को महात्मा गांधी के कहने पर स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैयानंद ने डिजाइन किया था.

2- तिरंगे में 3 रंगों का अर्थ क्या है?
जवाब- भारतीय झंडा पहले 2 रंगों (केसरिया और हरा) का था. केसरिया रंग हिंदू और हरा रंग मुस्लिम समुदाय का प्रतीक था. इसमें बीच में चरखा था, जो स्वदेशी कपड़े का प्रतीक था. बाद में गांधी जी के कहने पर बाकी धर्मों के लिए इसमें सफेद रंग जोड़ा गया. इस झंडे की व्याख्या गांधी जी ने इस तरह की थी- केसरिया रंग लोगों के बलिदान के लिए, सफेद रंग पवित्रता के लिए और हरा रंग उम्मीद के लिए.

3- तिरंगे में अशोक चक्र का क्या अर्थ है?
जवाब- आजादी के बाद प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के कहने पर झंडे के बीच में चरखे की जगह नीले रंग का अशोक चक्र रखा गया. इसमें 24 तीलियां हैं, जो 24 घंटे विकास और रफ्तार की प्रतीक हैं. नीला रंग खुले आसमान की विशालता और पानी की गहराई दर्शाता है.

4- देश में सबसे ऊंचे तिरंगे कहां लहरा रहे हैं?
जवाब- बेलगाम, कर्नाटक- 360.8 फीट
2.अटारी बॉर्डर- 360 फीट
3. कोल्हापुर, महाराष्ट्र- 303 फीट
4. पहाड़ी मंदिर, रांची- 293 फीट (इसे बार-बार फटने के कारण उतार लिया गया है)
5. तेलीबांधा, रायपुर- 269 फीट
6. फरीदाबाद- 250 फीट
7. भोपाल- 237 फीट
8. कनॉट प्लेस, दिल्ली- 207 फीट
9. जयपुर- 206 फीट

ये भी पढ़ें:
क्या आप तिरंगा फहराने के नए नियम जानते हैं? यहां जानें कुछ अहम सवालों के जवाब
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में कितना जानते हैं आप ? चेक करें अपनी नॉलेज

Tags: 75th Independence Day, Independence day, Indian National Flag, Tricolor flag

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें