फिल्म ‘तू ही यार मेरा’ (Tu Hi Yaar Mera) की स्टार कास्ट का एक फोटो इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. मूवी से जुड़ी इस फोटो (Photo) को ना सिर्फ फैन्स बल्कि इंडस्ट्री के कई कलाकार भी काफी पसंद कर रहे हैं और इस बात की चर्चा भी चल रही है कि इस तरह की साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म
भोजपुरी (Bhojpuri Film) में बननी चाहिए और ऐसी फिल्मो का खूब सपोर्ट भी किया जाना चाहिए ताकि कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने का आरोप लगता रहा है, उस दाग को मिटाया जा सके. मूवी के रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री से मिल रहे इस सपोर्ट के लिए स्टार राहुल सिंह, रेशमा शेख और मंजूर अली कुरैशी ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सभी लोगों को धन्यवाद दिया और साथ ही फैन्स को भी दिल से शुक्रिया अदा किया.
बता दें मूवी एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले बन रही है, जिसके निर्देशक मंजूर अली कुरैशी हैं और लीड रोल में राहुल सिंह और ग्लैमरस एक्ट्रेस रेशमा शेख धमाल मचाने आ रहे हैं. इससे पहले राहुल रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फिल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 में भी देखी गई थी. फिल्म की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो हैं और सह निर्माता साहिल कुरेशी भी मिल रहे शानदार और सकारात्मक रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने भी तमाम फैन्स, दर्शकों, इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया है. मूवी का फर्स्ट लुक भी काफी यूनिक और कलरफुल बताया जा रहा है.
फिलहाल इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम काफी तेजी से किया जा रहा है. इसमें रोमांस के साथ एक्शन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा, जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है. इसके लेखक शुऐब अंसारी हैं और संगीतकार सावन कुमार हैं. सिंगर आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, अल्का झा, ममता राउत, शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. डीओपी हितेश बेलदार, परेश पटेल, फाइट मास्टर राजू महबूब, डांस मास्टर दीपक तुरी हैं.