Khesari Lal Yadav | Kajal Raghwani | चांद से भी उज्जर | Chand Se Bhi Ujjar | Video Song | Saiyan Arab Gaile Naa | New Bhojpuri Song 2021 | भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन अपने दमदार गीतों से तहलका मचाते रहते हैं. उनके एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने इस बीच रिलीज हुए हैं और उन सभी ने खूब धूम मचाई है. कुछ वक्त पहले, भोजपुरी क्वीन पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) के साथ उनका गाना 'बंगलिनिया' (Bangliniya) रिलीज हुआ था जिसने ताबड़तोड़ व्यूज बटोरे और ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. लोग इस गाने को बहुत आनंद लेकर सुन रहे हैं. अब खेसारी अपनी पुरानी हिरोईन काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ लौट आए हैं एक और सुपरहिट गाना लेकर, जो बहुत फेमस हो रहा है.
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'सइयाँ अरब गईलें ना' (Saiyan Arab Gaile Naa) का एक और सुपरहिट गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम है 'चांद से भी उज्जर' (Chand Se Bhi Ujjar). गाने को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है. ये गाना एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में गाने के 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. खबर लिखे जाने तक गाने के 356,136 व्यूज हैं और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.
आपको बता दें खेसारी और काजल राघवानी का ये गाना 'सइयाँ अरब गईलें ना' फिल्म का है जो रिलीज हो चुकी है. फिल्म के कई गाने यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं जिन्हें लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की खूबसूरती देखकर लोग फिदा हो गए हैं. गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है. फिल्म के गानों के लिरिक्स दिवंगत गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया था. श्याम देहाती ने खेसारी लाल यादव के कई गाने लिखे थे जो सुपरहिट साबित हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kajal Raghwani, Kesari Lal Yadav- kajal raghwani, Khesari lal yadav, Khesari lal yadav new song, Khesari lal yadav video, Khesari Lal Yadav viral song
FIRST PUBLISHED : April 24, 2021, 10:23 IST