VIDEO | Khesari Lal Yadav | बंगलिनिया | Antra Singh | Bangliniya | Pakhi Hegde | भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakkhi Hegde) का गाना ‘बंगलिनिया’ (Bangliniya) गाने का जलवा आज पांचवें दिन भी खूब देखने को मिल रहा है. इस गाने ने आज 12 मिलियन के आंकड़े को भी पार कर लिया है. इस गाने को अब तक 12,602,505 व्यूज मिल चुके हैं. चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गाना ‘बंगलिनिया’ आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसका जलवा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सर चढ़कर बोल रहा है.
गाने को मिली इस सफलता पर 6 साल बाद भोजपुरी की ओर लौटी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने कहा था कि ऑडियंस उनके इस गाने को जल्दी-जल्दी 10 मिलियन वाला गाना बना दे. उनकी यह बात खेसारी लाल यादव और उनके चाहने वालों ने सच कर दी और अब इस गाने के व्यूज 12 मिलियन के पार पहुंच गया है. गाना ‘बंगलनिया’ से वैसे भी खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े को बहुत उम्मीदें थीं. क्योंकि दोनों साथ में पहली बार काम कर रहे थे.
जब गाना रिलीज हुआ था तो इस एक्साइटमेंट का इजहार करते हुए दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की थी और खेसारी लाल ने पाखी की प्रतिभाओं पर भी खूब बातें की थीं. अब दोनों अपने गानों को इतना प्यार देने के लिए अपने चाहने वालों को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि गाना ‘बंगलिनिया’ को खेसारीलाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है. लिरिक्स अखिलेश कश्यप का है. म्यूजिक रौशन सिंह का है. वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं. कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Khesari lal yadav, Khesari Lal Yadav News, Khesari Lal Yadav Song, Khesari lal yadav video, Khesari Lal Yadav viral song, Pakhi Hegde, Pakkhi hegde
FIRST PUBLISHED : April 19, 2021, 07:18 IST