Assam Floods: असम (Assam) इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है. ऐसे में कई लोग राज्य की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कई सेलेब्स भी असम की मदद के लिए आगे आए हैं. पिछले दिनों आमिर खान (Aamir Khan) ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख दान किए थे. उनके बाद अब करण जौहर (Karan Johar) ने असम बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं. फिल्म निर्माता ने राज्य की मदद के लिए 11 लाख रुपये का दान दिया है.
बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में ये राशि दान की है, जिसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए करण जौहर को उनकी आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया है. उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं.”
सरमा ने एक ट्वीट के जरिए रोहित शेट्टी को भी इस जरूरत की घड़ी में असम की मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, “रोहित शेट्टी को असम बाढ़ के लिए पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को एक साथ लाने की उनकी पहल के लिए भी धन्यवाद.” इससे पहले रोहित शेट्टी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 5-5 लाख डोनेट किए थे.
सीएम सरमा ने अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी के इस कदम की तारीफ की और एक ट्वीट में लिखा- ‘बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं. मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.’ बता दें, इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये दान किए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arjun kapoor, Assam Flood, Karan johar