प्रियंका और सोनम ने कुछ इस तरह मनाया शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस
सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल शादी की थी और इस बार वो अपना क्रिसमस अपने अपने पतियों के साथ मना रही हैं.
News18Hindi
Updated: December 25, 2018, 4:27 PM IST
News18Hindi
Updated: December 25, 2018, 4:27 PM IST
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार धूमधाम मनाया जा रहा है और भारत में भी इसे सेलिब्रेट करने वाले कई लोग हैं. बॉलीवुड में भी फेस्टिवल का मौसम है और स्टार्स अपने फैन्स को अपने अंदाज़ में बधाई दे रहे हैं. क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कई सितरों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों को शुभकामनाए देते हुए प्रेम, खुशी और शांति की कामना की है.
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, शिल्पा शेट्टी , अमिताभ बच्चन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सभी को क्रिसमस की बधाई दी.
क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई दी है. प्रीति इस वीडियो में कुछ दो बच्चों के साथ सैंटा बनी नज़र आ रही हैं.
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए. अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है. जैकलीन ने एक क्रिसमस के पेड़ के साथ अपनी तस्वीर साझा की है और अपने फैन्स के लिए दुआएं मांगी हैं.
हाल ही में शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति के साथ विदेश में क्रिसमस मनाते हुए नजर आईं. इस मौके पर प्रियंका ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस और दोस्तों को क्रिसमस की बधाई दी है. शादी के बाद प्रियंका का ये पहला क्रिसमस है.
शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी सैंटा के साथ नज़र आ रही हैं.
सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की बधाई दी है. अपने पति आनंद आहूजा के साथ सोनम नज़र आ रही हैं और आसपास बर्फ का बेहद मनोरम दृश्य है.
गौरी खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पति शाहरुख खान और बेटे अबराम की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है. गौरी खान इस समय सैंटा से उम्मीद कर रही होंगी कि साल खत्म होते होते ज़ीरो 100 करोड़ के आँकड़े को पार कर ले. इस समय ज़ीरो की कमाई थोड़ी धीरे चल रही है.
ये भी पढ़े: रेखा ने फिर लूट ली महफिल, कपिल शर्मा के रिसेप्शन में कुछ ऐसे आईं नज़र

Loading...
और भी देखें
Updated: February 13, 2019 06:38 PM ISTजब प्रियंका के ग्रीन रुम से शुरु हुआ शो, देखें वीडियो