तैमूर अली खान के दरवाजे पर पहुंचे गौ सेवक, बजाया अब्बा का Hit Song 'ओले-ओले'

तैमूर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फोटो साभार विरल भयानी
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए, जब एक गौ सेवक अपने गाय के साथ उनके फॉर्च्यून हाइट्स निवास के सामने रुक गया. गाय के देखकर जहां तैमूर दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए
- News18Hindi
- Last Updated: January 16, 2021, 8:53 AM IST
मुंबई. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे और बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए, जब एक गौ सेवक अपने गाय के साथ उनके फॉर्च्यून हाइट्स निवास के सामने रुक गया. गाय के देखकर जहां तैमूर दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए, वहीं अपनी गौ सेवक भी अपनी बीन पर तैमूर को फिल्मी धुन सुनाने लगा. ये सुन तैमूर बेहद खुश हुए और एक धुन सुनने के बाद बोले और बजाओ... और बजाओ.
सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की दीवानगी क्या है, ये बयां करने की जरूरत नहीं. तैमूर जहां दिखते हैं, पैपराजी वहां उनके आगे-पीछे घूमते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर गाय को देख उसे सामने से हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं और गौ सेवक बीन पर सैफ अली खान की हिट फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का 'ये सच है क्या भागवान है' गाना बीन पर बजा रहे हैं.
तैमूर को देख उस शख्स ने तैमूर के अब्बा पर फिल्माया गया गाना 'ओले-ओले' बजाया, जिसे सुनने के बाद तैमूर कहने लगे, 'और बाजाओ...और बाजाओ'. इस दौरान तैमूर अली खान को खड़ा देख लोग उनकी फोटो और वीडियो क्लिक करना शुरू कर देते हैं, जिसे देख तैमूर ऐसा करने के लिए लोगों से मना करते हैं.
इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस दौरान तैमूर के आउफिट्स की भी खूब चर्चा है. दरअसल, इस दौरान तैमूर ने भगवा रंग की टी शर्ट पहनी थी जिसपर मगरमच्छ प्रिंट था.
तैमूर अली खान जल्द ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे के बड़े भाई बनने वाले हैं. करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं. उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. कयास लगाए जा रहे हैं फरवरी के आखिर या मार्च में पटौदी खानदान में फिर से किलकारी गूंज जाएंगी.

View this post on Instagram