करिश्मा कपूर से अलगाव के बाद उनके पति संजय कपूर तीसरी शादी करने की योजना बना रहे हैं। करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी जो बहुत दिन तक टिक नहीं सकी।
करिश्मा के बाद संजय अब अपनी दोस्त प्रिया चटवाल के साथ परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। संजय का पहला विवाह नंदिता महतानी से हुआ था।
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के व्यवसायी संजय से शादी की थी। शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों अलग हो गए।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : May 24, 2012, 04:56 IST