नच बलिये का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। शो के पहले जज के होंगे साजिद खान। अभी बाकी 2 जजों की तलाश जारी है। रितेश-जेनेलिया के साथ साथ शो को जज करने के लिए रेखा को भी अप्रोच किया गया है।
पिछले सीजन में अर्जुन रामपाल और करिश्मा कपूर बतौर जज इस शो में शामिल हुए थे। देखना है कि इस सीजन में साजिद के अलावा बाकी दो जज कौन होंगे। इससे पहले साजिद रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में भी बतौर जज शिरकत कर चुके हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : November 24, 2012, 09:47 IST