करिश्मा कपूर की पारिवारिक जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक अखबार के हवाले से आई खबर के मुताबिक करिश्मा जल्द ही अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लेगी। करिश्मा इस बारे में जल्द ही कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल करेगी। कहा जा रहा है कि संजय कपूर के न्यू यॉर्क के एक होटल व्यावसायी की पूर्व पत्नी से रिश्ते है, दोनों कई बार एक साथ देखे गए हैं। करिश्मा इस बात से बेहद दुखी हैं।
पति से रिश्ते नहीं बन पाने के कारण करिश्मा काफी तनाव से गुजर रही हैं और खुद को बहुत अकेला महसूस कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं है कि संजय कपूर के किसी दूसरी महिला के साथ रिश्तों की बात सामने आई हो। इससे पहले जब करिश्मा दूसरी बार मां बनने वाली थी उश वक्त भी संजय कपूर कई लड़कियों के संपर्क में थे। करिश्मा ने तब यह सोचकर रिश्ता नहीं तोड़ा था कि शायद वह बदल जाएंगे लेकिन संजय ने अपनी हरकतें नहीं बदली।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : December 09, 2010, 13:09 IST