MOVIE REVIEW : दुनिया भर में हो रही है इस फिल्म की चर्चा, जानिए कैसी है Crimes of Grindelwald?
अगर आप हैरी पॉटर की दुनिया से अनजान हैं तो इस फिल्म से पहले आप थोड़ा हैरी पॉटर के बारे में पढ़ लें या फिर अपने किसी ऐसे साथी को साथ ले जाएं जो हैरी पॉटर मामलों का विशेषज्ञ है.

साल 2001 में जब हैरी पॉटर फिल्म सीरीज़ की पहली फिल्म रिलीज़ हुई थी तो ये बच्चों की फिल्म के तौर पर रिलीज़ की गई थी. 11 साल का बच्चा हैरी, जादुई दुनिया में बड़े बड़े कारनामे करता है और अपने स्कूल के दोस्तों के साथ मिलकर तरह तरह की शैतानियां करते हुए वो बड़ा होता है. अक्सर बच्चों के लिए बनने वाली अधिकांश फिल्में यहां खत्म हो जाती हैं क्योंकि उनका मुख्य किरदार बड़ा नहीं होता जबकि इन फिल्मों को देखने वाले बच्चे बड़े हो जाते हैं.
लेकिन हैरी पॉटर फिल्मों के साथ ऐसा नहीं हुआ. ये फिल्में अपने दर्शकों के साथ बड़ी हुई हैं. साल 2001 में जिस ऑडियंस के बल पर जे के रोलिंग ने दुनियाभर में अपनी पकड़ बना ली थी वो जानती थीं की समय के साथ इस ऑडियंस के साथ उनकी जादुई दुनिया को भी बड़ा होना होगा. हैरी पॉटर के किरदार वक्त के साथ परिपक्व होने लगे और इस सीरीज़ की फिल्में डार्क होती गईं. इस हफ्ते रिलीज़ हुई 'क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड' इस सीरीज़ की डार्केस्ट फ़िल्म कही जा सकती है.
निर्देशक डेविड येट्स की फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट्स: क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड साल 2016 में आई फैंटास्टिक बीस्ट्स की सीक्वल है और इस फिल्म के अंदर हैरी पॉटर फिल्मों की कहानी की शुरुआत को दिखाया गया है. पूरी दुनिया में इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हैरी पॉटर की कहानी कैसे शुरु हुई और जादुई दुनिया में हलचल किसके कारण हुई इसकी कहानी क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड में दर्शाई गई है.
साल 1927 में पूरी दुनिया के जादूगरों को एक कर जादू के साम्राज्य का राजा बनने की ख्वाहिश रखने वाले ग्रिंडलवॉल्ड (जॉनी डेप्प) ने एक जंग छेड़ दी है. ग्रिंडलवॉल्ड और उसके बेरहम जादूगर साथी किसी भी मगलू (जादू न जानने वाले) को मौत के घाट उतार देते हैं. ग्रिंडलवॉल्ड को रोक सकने की क्षमता सिर्फ एलबस डंबलडोर (जूड लॉ) में है जो एक खास वजह के चलते ग्रिंडलवॉल्ड से लड़ नहीं सकते. ऐसे में ग्रिंडलवॉल्ड को रोकने का काम मिलता है जादुई जीव विज्ञानी न्यूट स्कैमेंडर (एडी रेडमायने) को जो अपने जादुई जीवों के साथ ग्रिंडलवॉल्ड का सामना करने की कोशिश करता है.
हैरी पॉटर के फैन्स के लिए ये कहानी कई सरप्राइज़ लेकर आई है और पूरी दुनिया में इस फिल्म की चर्चा हो रही है. हैरी पॉटर के मेंटर और हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर एलब्स डंबलडोर की युवावस्था और उनके काले अतीत से दर्शकों का इस फिल्म में सामना होगा.
इसी फिल्म में पता चलता है कि कैसे जादू की दुनिया को लेकर सारा फसाद शुरु हुआ था और हैरी पॉटर से सालों पहले कौन इस झगड़े की जड़ था.इसके अलावा, हैरी पॉटर कहानियों के कई रहस्यमयी किरदारों जैसे लीटा लेस्ट्रेंज, निकोलस फ्लेमाल, नगिनी की कहानियों को इस फिल्म में दिखाया गया है और दुनिया भर में पॉटर फैन्स के बीच इसे लेकर दीवानगी है.
हैरी पॉटर फिल्मों के ग्राफिक्स हर बार की तरह बेहतरीन हैं हालांकि इस फिल्म में ग्राफिक्स से ज्यादा काम इंसानी कलाकारों ने किया है. जादुई जीवों की संख्या इस बार पहले से ज्यादा है लेकिन उनके लिए काम काफी कम. फैंटास्टिक बीस्ट इस बार फिल्म में बस फिलर के तौर पर हैं और कहानी गंभीर होती जा रही है.

फिल्म में जॉनी डेप्प, गिलर्ट ग्रिंडलवॉल्ड के किरदार में हैं और वो हमेशा की तरह बेहतरीन अभिनय करते हैं. युवा डंबलडोर के किरदार में नज़र आए जूड लॉ ने इस रोल में एक फ्रेशनेस डाल दी है लेकिन फिल्म की जान हैं एडी रेडमायने. शर्मीले और संकोची लेकिन गज़ब के बहादुर न्यूट स्कैमेंडर के किरदार में एडी ने बेहतरीन अभिनय किया है. वो इस फिल्म के हैरी पॉटर हैं और जादुई जीवों के साथ उनकी दोस्ती गुदगुदा देती है.
इस फिल्म को देखने जाने से पहले बस एक चेतावनी. अगर आप हैरी पॉटर की दुनिया से अनजान हैं तो इस फिल्म से पहले आप थोड़ा हैरी पॉटर के बारे में पढ़ लें या फिर अपने किसी ऐसे साथी को साथ ले जाएं जो हैरी पॉटर मामलों का विशेषज्ञ है. पहली बार इस फिल्म से शुरुआत करने पर ये फिल्म आपके सिर के उपर से जाएगी और फिल्म के कई बड़े मोड़ आपको समझ ही नहीं आएंगे. हैरी पॉटर फैन्स के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी सौगात है - ज़रुर देखें!
लेकिन हैरी पॉटर फिल्मों के साथ ऐसा नहीं हुआ. ये फिल्में अपने दर्शकों के साथ बड़ी हुई हैं. साल 2001 में जिस ऑडियंस के बल पर जे के रोलिंग ने दुनियाभर में अपनी पकड़ बना ली थी वो जानती थीं की समय के साथ इस ऑडियंस के साथ उनकी जादुई दुनिया को भी बड़ा होना होगा. हैरी पॉटर के किरदार वक्त के साथ परिपक्व होने लगे और इस सीरीज़ की फिल्में डार्क होती गईं. इस हफ्ते रिलीज़ हुई 'क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड' इस सीरीज़ की डार्केस्ट फ़िल्म कही जा सकती है.
निर्देशक डेविड येट्स की फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट्स: क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड साल 2016 में आई फैंटास्टिक बीस्ट्स की सीक्वल है और इस फिल्म के अंदर हैरी पॉटर फिल्मों की कहानी की शुरुआत को दिखाया गया है. पूरी दुनिया में इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हैरी पॉटर की कहानी कैसे शुरु हुई और जादुई दुनिया में हलचल किसके कारण हुई इसकी कहानी क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड में दर्शाई गई है.
साल 1927 में पूरी दुनिया के जादूगरों को एक कर जादू के साम्राज्य का राजा बनने की ख्वाहिश रखने वाले ग्रिंडलवॉल्ड (जॉनी डेप्प) ने एक जंग छेड़ दी है. ग्रिंडलवॉल्ड और उसके बेरहम जादूगर साथी किसी भी मगलू (जादू न जानने वाले) को मौत के घाट उतार देते हैं. ग्रिंडलवॉल्ड को रोक सकने की क्षमता सिर्फ एलबस डंबलडोर (जूड लॉ) में है जो एक खास वजह के चलते ग्रिंडलवॉल्ड से लड़ नहीं सकते. ऐसे में ग्रिंडलवॉल्ड को रोकने का काम मिलता है जादुई जीव विज्ञानी न्यूट स्कैमेंडर (एडी रेडमायने) को जो अपने जादुई जीवों के साथ ग्रिंडलवॉल्ड का सामना करने की कोशिश करता है.

जूड ला, युवा डंबलडोर के किरदार में नज़र आने वाले हैं
हैरी पॉटर के फैन्स के लिए ये कहानी कई सरप्राइज़ लेकर आई है और पूरी दुनिया में इस फिल्म की चर्चा हो रही है. हैरी पॉटर के मेंटर और हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर एलब्स डंबलडोर की युवावस्था और उनके काले अतीत से दर्शकों का इस फिल्म में सामना होगा.
इसी फिल्म में पता चलता है कि कैसे जादू की दुनिया को लेकर सारा फसाद शुरु हुआ था और हैरी पॉटर से सालों पहले कौन इस झगड़े की जड़ था.
Loading...
हैरी पॉटर फिल्मों के ग्राफिक्स हर बार की तरह बेहतरीन हैं हालांकि इस फिल्म में ग्राफिक्स से ज्यादा काम इंसानी कलाकारों ने किया है. जादुई जीवों की संख्या इस बार पहले से ज्यादा है लेकिन उनके लिए काम काफी कम. फैंटास्टिक बीस्ट इस बार फिल्म में बस फिलर के तौर पर हैं और कहानी गंभीर होती जा रही है.

न्यूट स्कैमेंडर के किरदार में जादुई जीव वैज्ञानिक एडी रेडमायने इस फिल्म की जान हैं.
फिल्म में जॉनी डेप्प, गिलर्ट ग्रिंडलवॉल्ड के किरदार में हैं और वो हमेशा की तरह बेहतरीन अभिनय करते हैं. युवा डंबलडोर के किरदार में नज़र आए जूड लॉ ने इस रोल में एक फ्रेशनेस डाल दी है लेकिन फिल्म की जान हैं एडी रेडमायने. शर्मीले और संकोची लेकिन गज़ब के बहादुर न्यूट स्कैमेंडर के किरदार में एडी ने बेहतरीन अभिनय किया है. वो इस फिल्म के हैरी पॉटर हैं और जादुई जीवों के साथ उनकी दोस्ती गुदगुदा देती है.
इस फिल्म को देखने जाने से पहले बस एक चेतावनी. अगर आप हैरी पॉटर की दुनिया से अनजान हैं तो इस फिल्म से पहले आप थोड़ा हैरी पॉटर के बारे में पढ़ लें या फिर अपने किसी ऐसे साथी को साथ ले जाएं जो हैरी पॉटर मामलों का विशेषज्ञ है. पहली बार इस फिल्म से शुरुआत करने पर ये फिल्म आपके सिर के उपर से जाएगी और फिल्म के कई बड़े मोड़ आपको समझ ही नहीं आएंगे. हैरी पॉटर फैन्स के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी सौगात है - ज़रुर देखें!
Loading...
और भी देखें
Updated: February 23, 2019 04:19 AM ISTश्रीदेवी की LAST पार्टी का वीडियो, देखिए खूब झूमीं थीं बॉलीवुड की 'चांदनी'