भारत में शो 'जिंदगी गुलजार है' पहले जिंदगी चैनल में दिखाया जाता था (फोटो साभारः Twitter/ZeeTV)
नई दिल्लीः पाकिस्तान का फेमस शो 'जिंदगी गुलजार है' (Zindagi Gulzar Hai) एक बार फिर भारतीय दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध हो रहा है. इस शो से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) और एक्ट्रेस सनम सईद (Sanam Saeed) काफी मशहूर हुए थे. भारत में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई थी. खबरों की मानें तो यह शो जी टीवी (Zee TV) पर 5 जून से टेलीकास्ट होने जा रहा है. दर्शकों के बीच शो की लोकप्रियता के चलते टीवी चैनल इसे फिर से दिखाने जा रहा है.
यह शो पहले जिंदगी चैनल पर दिखाया जाता था. इससे एक्टर फवाद खान भारत में महिलाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो गए थे. अब यह शो जी टीवी पर दोपहर 12 से 2 बजे तक दिखाया जाएगा. जी टीवी की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शो के प्रोमोज शेयर किए हैं. एक प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'लेकर अपना दिल जीतने वाला अंदाज, आ रहा है आपसे मिलने जारून.'
Lekar apna dil jeetne waala andaaz, aa raha hai aapse milne Zaroon #OnDemand. Drop a ❣️, aur bataaiye kitne excited hain aap? Dekhiye #ZindagiGulzarHai, starts 5th June, Sat, 12PM – 2PM, sirf #ZeeTV par. #FawadKhan #SanamSaeed pic.twitter.com/VbNcQVPedH
— ZeeTV (@ZeeTV) June 3, 2021
Kashaf ki isi saadgi se bhari kahaani ko, aapke liye lekar aa rahe hain hum #OnDemand. Double tap on the video, aur dikhaaiye apni excitement. Dekhiye #ZindagiGulzarHai, starts 5th June, Sat, 12PM – 2PM, sirf #ZeeTV par. #FawadKhan #SanamSaeed pic.twitter.com/AqAQiIbY9B
— ZeeTV (@ZeeTV) June 2, 2021
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fawad Khan, Pakistani Actress