महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के जीवा के साथ पूल में एन्जॉय करते हुए. (फोटो साभारः Instagram @ziva_singh_dhoni)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Daughter) की बेटी जीवा धोनी की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टारकिड से कम नहीं है. तैमूर अली खान की तरह ही जीवा धोनी की तस्वीरें और वीडियो बचपन से ही काफी तेजी से वायरल होती रही हैं. जीवा की ये तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस का दिल जीतती आई हैं. अब जीवा धोनी की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है. इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है.
इस तस्वीर में जीवा (Ziva Singh Monokini Photo) को पूल किनारे मोनोकिनी में देखा जा सकता है. जीवा मोनोकिनी में क्यूट पोज दे रही हैं. उन्होंने ओरेंज फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट मोनोकिनी पहनी है. जीवा ने अपनी आंखें बंद कर रखी है और खास पलों को महसूस कर रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में ‘होलिडे’ लिखा है. जीवा की इस तस्वीर अबतक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
बता दें कि जीवा सिंह धोनी अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी और मम्मी साक्षी धोनी के साथ दुबई ट्रिप पर गई हैं. जीवा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. लोग उन्हें फ्यूचर की मॉडल और एक्ट्रेस बता रहे हैं. जीवा की मोनोकिनी वाली इस तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ ये क्यूट पोज दे रही हैं. वह अभी मात्र 6 साल की हैं. इतनी छोटी में उम्र उनके आत्मविश्वास को देखर हर कोई हैरान है.
जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni Birthday) का अगले साल 6 फरवरी को सात साल की हो जाएंगी. उनका जन्म फरवरी 2015 में हुआ था. धोनी और साक्षी शुरू से जीवा की साथ वाली तस्वीरें शेयर करते आ रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों बेटी को साथ में लेकर वेकेशन पर जाते हैं. धोनी अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करते हैं और इसकी वीडियो और तस्वीरे शेयर करते हैं.
एमस धोनी और साक्षी धोनी ने बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni Instagram) के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर बना रखा है. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाई है. जीवा के इंस्टाग्राम पेज 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ms dhoni, Ziva dhoni
आधी उम्र में परवान चढ़ा इन 5 सेलेब्स का प्यार, दादा-दादी की आयु में रचाई शादी, हर कोई रह गया दंग
70 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनी फेमस एक्ट्रेस, खुद शेयर की जानकारी, पहली शादी को हो चुके 50 साल
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप से पहले बिछाया जाल, विस्फोटक बल्लेबाज के खिलाफ साजिश कामयाब, रास्ते से हटाने की योजना