होम /न्यूज /मनोरंजन /प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती है ये लड़की, निक जोनास भी खा जाएंगे धोखा, बेटी मालती तो...

प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती है ये लड़की, निक जोनास भी खा जाएंगे धोखा, बेटी मालती तो...

प्रियंका चोपड़ा की तरह हूबहू दिखती हैं अमायरा डोंगरे. (फोटो साभार: amayradongreofficial/Instagram)

प्रियंका चोपड़ा की तरह हूबहू दिखती हैं अमायरा डोंगरे. (फोटो साभार: amayradongreofficial/Instagram)

हमारे आस-पास अक्सर कई ऐसे चेहरे होते हैं, जिन्हें देखकर आप भी कह उठते हैं कि फलां लड़की इस एक्ट्रेस की तरह दिख रही है, ...अधिक पढ़ें

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इंडिया ही नहीं दुनिया भर में पसंद किया जाता है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाली प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. प्रियंका ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार चेहरा दिखाया है. वहीं प्रियंका की हमशक्ल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर प्रियंका के पति निक जोनास (Nick Jonas) ही नहीं बल्कि नन्हीं बिटिया मालती भी धोखा खा जाएगी. मजे की बात ये है कि इस लड़की की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है.

कई फैन ऐसे होते हैं जो अपने फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स के स्टाइल को कॉपी करते हैं, अगर शक्ल भी मिल जाए तो सोने में सुहागा वाली कहावत चरितार्थ हो जाती है. आज एक ऐसी ही लड़की से मिलवाएंगे जो हूबहू प्रियंका चोपड़ा की तरह लगती है.

प्रियंका को देख निक जोनास भी खा जाएंगे धोखा
अमायरा डोंगरे नाम की इस लड़की को देखिए जो प्रियंका चोपड़ा से इतनी इंस्पायर्ड है कि उनकी तमाम फिल्मों के डायलॉग्स को जब कॉपी करती हैं तो ये समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि ये असली प्रियंका हैं या नहीं. मराठी मुलगी बनी अमायरा के इस वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं.


अब प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सीन को रिक्रिएट करती अमायरा को देखिए.

दरअसल, अमायरा डोंगरे प्रियंका की जबरदस्त फैन हैं. उनके हाव-भाव, अदाएं, आंखें, एक्शन हूबहू एक्ट्रेस की तरह है. अमायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पेज पर प्रियंका चोपड़ा के एक नहीं कई फिल्मी सीन-गानों को भी रिक्रिएट किया है. जिसमें उनका अंदाज बिल्कुल देसी गर्ल यानी प्रियंका की तरह लग रहा है.


  ये भी पढ़िए-मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती से मशहूर एक्ट्रेस को हुआ था प्यार, रिश्ता टूटा तो थाने पहुंचा मामला और फिर…

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमायरा भी एक एक्टर हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें 108K लोग फॉलो करते हैं. नागपुर की रहने वाली इस एक्ट्रेस ने प्रियंका की सुपरहिट फिल्मों के डॉयलॉग्स के अलावा तमाम गानों को भी रिक्रिएट किया है.

Tags: Priyanka Chopra

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें