नई दिल्ली/गुरुग्राम: आजादी के 75वें वर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती (Subhash Chandra Bose Jayanti 2022) पर रविवार को प्रदेशभर में 7800 स्थानों पर 75 की संख्या में देशभक्त महिला-पुरूष एकत्रित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) के चित्र के समक्ष जय हिंद बोस बोलेंगे. इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्पाजंलि दी जाएगी और आजाद हिंद फौज के तराने गाए जाएंगे. पार्टी कार्यकर्ता आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को सम्मानित करेंगे और आजादी के वीर योद्धाओं की गौरवगाथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा. हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने यह जानकारी दी.
अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (OP Dhankar) के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में गांव व वार्ड स्तर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली है. उन्होंने बताया कि देशभक्ति से सराबोर यह कार्यक्रम 23 जनवरी रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक हर गांव व वार्ड में आयोजित होगा. प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के दिशा-निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद फौज के शहीद योद्धाओं को भावाजंलि देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया गया है. प्रदेश में बड़े स्तर पर होने वाले देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम छह लाख से ज्यादा देश भक्त महिला व पुरूष भागीदार बनेंगे.
Subhash Chandra Bose : आखिरी बार गोमो में देखे गए थे सुभाष चंद्र बोस!
अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बहादुरगढ़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर यमुनानगर, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल बावल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारित मंत्री औम प्रकाश यादव नारनौल, सांसद रत्नलाल कटारिया पंचकूला, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा राजावास महेंद्रगढ़, सुभाष बराला टोहाना, सांसद नायब सैनी कुरूक्षेत्र, सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा शहीदी स्मारक कोसली, घनश्याम अरोड़ा अटल पार्क यमुनानगर, घनश्याम सर्राफ भिवानी, पूर्व मंत्री कविता जैन सोनीपत, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रोहतक, विधायक महीपाल ढांडा खटीया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल रसुलपूर, महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडौली, जीएल शर्मा पटौदी सहित बूथ पालक से प्रदेश स्तर के नेता अन्य स्थानों पर जय हिंद बोस बोलेंगे.
सह मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ बहादुरगढ़ में आयोजित ‘हरियाणा बोलेगा जय हिंद बोस’ कार्यक्रम से सीधे फाजिलपुर बादली में आजाद हिंद फौज के वीर सेनानी 102 वर्षीय महाशय परमानंद जी को उनके निवास पर जाकर सम्मानित करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Haryana news, Netaji Subhash Chandra Bose, Subhash Chandra Bose Birthday