FILE PHOTO: प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी. वे यहां मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी. प्रियंका गांधी जवाहर पार्क में सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी. मंडी संसदीय क्षेत्र के लगभग 30 हजार लोग भाग लेंगे. सोमवार को पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ के साथ रैली स्थल का जायज़ा लिया. इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीतिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करने सुंदरनगर पहुंच रही हैं. प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है. इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र से करीब 30 हजार लोग भाग लेंगे और प्रियंका गांधी को सुनेंगे.
उन्होंने कहा मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रियंका हेलिकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेगी, जहा से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी. एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी की रैली सुंदरनगर में फाइनल हुई है और सभी तैयारियां इतनी जल्दी कार्यकर्ताओ की मेहनत के बाद ही संभव हो पाई है.
सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि यह रैली हिमाचल के इतिहास में एक यादगार रैली के रूप में जानी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में प्रियंका गांधी का प्रभाव है. उन्होंने कहा इस रैली के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रामलाल ठाकुर: कबड्डी खिलाड़ी से लेकर युवा मंत्री तक
चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल नहीं आ पांएगे नड्डा, माफी मांगी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Himachal Lok Sabha Elections 2019, Lok sabha elections 2019, Mandi S08p02