दुमका में प्रदेश की कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को निशाने पर लिया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ बाबूलाल मरांडी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती। चूंकि बाबूलाल मरांडी के पास अब कोई काम नहीं रह गया है लिहाजा, ऐसे कार्यक्रम बनाकर अपना समय बिताने में जुटे हैं।

हम बता दें कि जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आज गोड्डा से न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा ने खरीद फरोख्त कर जेवीएम के छह विधायकों को अपने पाले में मिलाया है। उन्होंने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को भी किसान और गरीबों के खिलाफ बताया है।
उन्होंने स्थानीय नीति लागू किए बगैर हो रही नियुक्तियों पर भी सवाल उठाया है। न्याय यात्रा के जरिए बाबूलाल मरांडी का मकसद है भाजपा के चाल और चरित्र को जनता के बीच उजागर किया सके। न्याय यात्रा में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव भी साथ होंगे।
आप hindi.news18.com की खबरें पढ़ने के लिए हमें फेसबुक और टि्वटर पर फॉलो कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babulal marandi, BJP