झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में इस बार मोदी की हवा नहीं चलेगी। मरांडी ने कहा कि चुनाव बाद झारखंडवासियों की सरकार बनेगी।
झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में इस बार मोदी की हवा नहीं चलेगी। मरांडी ने कहा कि चुनाव बाद झारखंडवासियों की सरकार बनेगी।
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए और यूपीए की सरकारों ने यहां की सभी खदानों को जमकर लूटा है। मरांडी ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने जब दखल दिया है, तो सबके हाथ-पांव फूल रहे हैं।
झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि किसी भी सूरत में झाविमो का विलय किसी भी दल में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत कुछ लोग ऐसा भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का पूर्ण बहुमत-पूर्ण विकास का नारा ढकोसला है। 100 दिन में महंगाई दूर करने का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी। राज्य में सबसे अधिक समय तक भाजपा सत्ता में रही और यहां का बेड़ागर्क कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babulal marandi