अर्जुन मुंडा ने भरा पर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. खूंटी समाहरणालय में नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यह देश का चुनाव है और वे खूंटी और देश के विकास के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. मुंडा ने दावा किया कि विकास के लिए जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी.
महागठबंधन से चुनौती के सवाल पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि महागठबंधन एक स्वार्थी गठबंधन है. और विपक्ष देश को पीछे धकेलने में लगा हुआ है. लेकिन जनता गांव और देश को आगे बढ़ते देखना चाहती है.
नामांकन के दौरान मुंडा के साथ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, निवर्तमान सांसद करिया मुंडा और आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहे. सीएम रघुवर दास भी मुंडा के रोड शो में शामिल हुए. लेकिन बिना सभा किए वहां से रांची निकल गये. डीएवी मैदान में हुई सभा में अर्जुन मुंडा, करिया मुंडा और मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शरीक हुए. इस दौरान महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा गया.
इनपुट- मनोज कुमार
ये भी पढ़ें- अन्नपूर्णा देवी के नामांकन कार्यक्रम में बोले सीएम- 'वंशवाद' को नहीं 'लोकतंत्र' को चुनेगी जनता
गोपाल साहू 'गेस्ट कैंडिडेट' बनकर आए हैं, चुनाव बाद नहीं आएंगे नजर : जयंत सिन्हा
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand Lok Sabha Elections 2019, Khunti S27p11