रांची. झारखंड हॉकी को होली का बड़ा तोहफा मिला है. FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है. 1 से 12 अप्रैल को POTCHEFSTROOM साउथ अफ्रीका में आयोजित FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की.
झारखंड की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है. तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं. 20 सदस्यीय भारतीय टीम की कैप्टन झारखंड की ही बेटी सलीमा टेटे को बनाया गया है, जो टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन भी कर चुकी है.
सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है. ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली है. वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी भुवनेश्वर में चल रहे कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है और इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है. भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगा.
तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड ने शुभकामनाएं दी है. दरअसल सलीमा की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है. उम्मीद है इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि तीनों ही खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान है. सलीमा और संगीता FIH प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दोनों ने शानदार गोल किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hockey News, Indian women hockey team, Jharkhand news