सुबोधकांत सहाय
कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एक बार फिर रांची सीट से चुनाव हार गये हैं. बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के हाथों उन्हें हार मिली. रांची सीट पर कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे. 6 मई को पांचवें चरण में मतदान हुआ था. 64.22 फीसदी वोट पड़े थे. सुबोधकांत यहां से 1989, 2004 और 2009 में सांसद रहे. 2014 में वह बीजेपी के रामटहल चौधरी के हाथों से चुनाव हारे थे. सुबोधकांत केन्द्र में मंत्री भी रह चुके हैं. वीपी सिंह की सरकार में वह गृह और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री रहे. वहीं मनमोहन सिंह की सरकार में उन्होंने पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को संभाला. सुबोधकांत को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है.
छात्र जीवन के दौरान सियासत की ओर रूख
सुबोधकांत सहाय का जन्म 11 जून 1951 को झारखंड के लातेहार में स्वर्गीय बृजदेव सहाय और स्वर्गीय इंद्राणी देवी के घर हुआ. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने बीएससी अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना और एलएलबी रांची विश्वविद्यालय से की. छात्र जीवन से ही सुबोधकांत सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों में शामिल रहे. वह गुटनिरपेक्ष छात्र और युवा संगठन (NASYO) के अध्यक्ष भी रहे. सुबोधकांत सहाय की शादी रेखा सहाय से हुई है. रेखा सहाय थिएटर की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है. उनकी एक बेटी यशस्विनी सहाय है.
संपूर्ण क्रांति आंदोलन से सियासत की शुरुआत
सुबोधकांत सहाय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन से की. बाद में वह पूर्व पीएम चंद्रशेखर के साथ जुड़े. लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये. सुबोधकांत लगातार तीन बार बिहार विधानसभा के स्पीकर रहे. 1989 में वह रांची लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. फिर 14वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए. सुबोधकांत कांग्रेस के सचिव पद पर दो साल तक रहे. वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के प्रभारी भी रहे. सहाय 2009 में तीसरी बार रांची से सांसद बने. इस चुनाव में कांग्रेस झारखंड में 14 में से मात्र एक रांची सीट ही जीत पाई थी. इसके बाद उन्हें 2011 में मनमोहन सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाकर पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand Lok Sabha Elections 2019, Ranchi S27p08
मशहूर अभिनेत्री का ट्विटर पर क्रिकेटर को आया मैसेज, हुई लंबी बातें, फिर प्रेग्नेंट हो गई और बिन शादी बनी मां
सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने में शाहरुख खान से आगे हैं ये 3 सुपरस्टार, चौंका देगा तीसरा नाम, देखें LIST
ऋषभ पंत के साथ मिलकर तोड़ा ‘गाबा का घमंड’…रोहित ने धांसू ऑलराउंडर को दी वाइल्ड-कार्ड एंट्री!