Ranchi News: नेशनल वोटर्स डे पर रांची डीसी समेत इन जिलों के उपायुक्त होंगे सम्मानित

हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है.
Ranchi News: वोटर्स डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के हाथों सम्मानित होने वालों में रांची डीसी छवि रंजन, सिमडेगा उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत सौरभ, पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल शामिल हैं.
- News18 Jharkhand
- Last Updated: January 24, 2021, 3:03 PM IST
रांची. देश में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाता है. दरअसल 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी. साल 2011 में इस दिन हर वर्ष मतदाता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी. तब से हर वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस दिन मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने और निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वालों आयोग सम्मानित करता है.
वोटर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय चुनाव कार्य करने वाले पदाधिकारी, सोशल एक्टिविस्ट, मीडियाकर्मी और आयोग के कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा है. राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति के हाथों इन्हें सम्मान दिया जाता है, वहीं स्टेट लेवेल पर राज्यपाल सम्मानित करते हैं. इस मौके पर सोमवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा. जिसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों रांची डीसी छवि रंजन सहित कई जिलों के डीसी और उपनिर्वाचन पदाधिकारी को सम्मानित किया जायेगा.
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
वोटर्स डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने वालों में रांची डीसी छवि रंजन, सिमडेगा उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत सौरभ, पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल, बोकारो के अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, पोटका विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नंद किशोर लाल, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार, देवघर के उपनिर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो, सरायकेला खरसावां के उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, राज्यपाल सचिवालय की अवर सचिव श्रीमती श्वेता गुप्ता, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरा लाल मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे, अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव, अवर सचिव नवल किशोर राय, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी कृष्ण कुमार शामिल हैं.सम्मान समारोह के अलावा राज्यभर में वोटर्स डे पर जागरूकता रैली, चित्र प्रदर्शनी और मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए शपथ दिलवाया जाएगा.