<span style="font-size: 13px;">झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विपक्षी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की तरह बाबूलाल मरांडी भी मतदान का बहिष्कार करने की अपील करते हैं, इसलिए उनमें और उग्रवादियों में कोई फर्क नहीं है। </span>
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विपक्षी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की तरह बाबूलाल मरांडी भी मतदान का बहिष्कार करने की अपील करते हैं, इसलिए उनमें और उग्रवादियों में कोई फर्क नहीं है।
हेमंत ने राज्यसभा चुनाव में झाविमो के भाग नहीं लेने का हवाला देते हुए कहा कि बाबूलाल हमेशा चुनाव से बचना चाहते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने कहा कि चुनाव का बहिष्कार करने वालों का जनता बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास करने और विकास की बातें करने वालों में फर्क जानती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 2014 lok sabha election, Babulal marandi, Hemant soren