रांची. झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. 21 जिलों में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. इसके लिए 1117 ग्राम पंचायतों में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पहले चण के मतदान में मतदान में 30 हजार 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 17,437 महिला उम्मीदवार हैं. प्रथम चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. पहले फेज की मतगणना 17 मई को होगी.
बता दें कि झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. पहले फेज में जिन 14,079 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है उनमें 5,704 संवेदनशील तथा 5,450 अति संवेदनशील हैं.
झारखंड के 21 जिलों के 72 प्रखंड की 1,127 पंचायतों में वोटिंग हो रही है. इसके अंतर्गत रांची के अलावा दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में मत डाले जा रहे हैं.
21 जिलों के इन 72 प्रखंडों में मतदान
जिला – प्रखंड
रांची – बुंडू, राहे, सोनाहातू और तमाड़
दुमका- रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
धनबाद तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
बोकारो – गोमिया और पेटरवार
रामगढ़ – दुलमी, चितरपुर और गोला
लोहरदगा – पेशरार और किस्को
गुमला- रायडीह, सिसई और भरनो
सिमडेगा- कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
पश्चिमी सिंहभूम- बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोइलकेरा
सरायकेला-खरसावां- ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
पूर्वी सिंहभूम- घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांधा
गढ़वा – चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
पलामू – मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज और उटारी रोड
लातेहार- सरयू, लातेहार और चंदवा
चतरा – प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
हजारीबाग- चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
गिरिडीह – जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
देवघर- देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
गोड्डा- गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
साहिबगंज- बोरियो, पतना और बरहरवा
पाकुड़- पाकुड़
यहां यह भी बता दें कि पहले फेज में जिन 16,757 पदों के लिए चुनाव होगा इसके अंतर्गत 146 पद जिला परिषद सदस्य के लिए, मुखिया के 1,127 पद, के अलावा 1,405 पद पंचायत समिति सदस्य के लिए और 14,079 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jharkhand Panchayat Elections, Ranchi news