झारखंड में बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सात विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
झारखंड में बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सात विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में चार झाविमो विधायक भाजपा में शामिल हुए। वहीं, तीन विधायक औपचारिक रूप से शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया, 'हमलोग हर उस शख्स का शामिल करते हैं जो झारखंड के विकास में सहयोग करना चाहते हैं।'
झाविमो के इन विधायकों के शामिल होने पर भाजपा विधायकों की संख्या 17 से बढ़कर 24 हो जाएगी। झारखंड विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 81 है।
झामुमो, राजद और कांग्रेस के कुल 43 विधायक हैं। ऐसे में फिलहाल हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं है।
हालांकि, झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खुद भाजपा ने पार्टी का काम आसान कर दिया है। जो काम हमें बाद में करना पड़ता, उसे भाजपा ने कर दिया है।
चुनावी पंडितों के मुताबिक इस सियासी उठापठक का साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर असर पड़ना तय है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babulal marandi, BJP