होम /न्यूज /झारखंड /खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में

झारखंड की महिला पुरुष दोनों टीमें हॉकी प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं (News18 hindi)

झारखंड की महिला पुरुष दोनों टीमें हॉकी प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं (News18 hindi)

Jharkhand News: भुवनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर 2022 तक अंडर-18 आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झा ...अधिक पढ़ें

हाइलाइट्स

भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड का शानदार प्रदर्शन.
झारखंड पुरुष एवं महिला टीम ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की.
झारखंड की पुरुष टीम ने यूपी को तो महिला टीम ने मिजोरम को दी मात.

रांची. भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. 20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2 से पराजित किया. वहीं, हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 गोल से पराजित किया.

पुरुष वर्ग ने मैच में हॉकी झारखंड की ओर से, अमरदीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया. वहीं, महिला टीम में प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल और रजनी केरकेट्टा, संजना होरो तथा निशा मिंज ने एक-एक गोल किया.

बिहार: गैस कटर से ATM काटकर इतनी बड़ी रकम ले उड़े लुटेरे कि हक्के-बक्के रह गए पुलिसवाले, सीसीटीवी भी तोड़े

महिला टीम
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग.

पुरुष टीम
नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा, घुरन लोहरा, दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, अभिसेख गुड़िया.

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार और उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी ने शुभकामनाएं दी हैं.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें