होम /न्यूज /झारखंड /Weather News : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का रांची के मौसम पर क्या रहेगा असर, जानिए फरवरी के पहले हफ्ते का रिपोर्ट

Weather News : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का रांची के मौसम पर क्या रहेगा असर, जानिए फरवरी के पहले हफ्ते का रिपोर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया रांची के आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.हालांकि अधि ...अधिक पढ़ें

रिपोर्ट – शिखा श्रेया

रांची. जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड के बाद फरवरी के पहले हफ्ते भी रांची वासियों को अधिक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. झारखंड के उत्तरी हिस्से में अचानक तापमान गिरेगा व यह गिरावट 4 से 6 डिग्री के बीच होगी. क्योंकि राज्य के इन हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा, पर झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो फरवरी के शुरुआती हफ्ते में रांचीवासियों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने News18 Local बताया बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने का असर रांची में देखने को मिलेगा.जिससे बादल छाए रहने की संभावना है. रांची में जनवरी के महीने में जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक था पर अब फरवरी के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर अधिक रहेगा.

दो से तीन डिग्री गिरे का न्यूनतम तापमान

अभिषेक आनंद ने बताया रांची के आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.हालांकि अधिक ठंड नहीं रहेगी पर फिर भी लोगों को संभल के रहना होगा. यह गिरावट बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण होगा. जहां 1 और 2 फरवरी को तापमान सामान्य रहेंगे वही 3 और 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है. साथी रांची में बादल छाए रहने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से जो हवा आती है उसमें नमी अधिक रहती है.

पहले हफ्ते में कितना रहेगा तापमान

रांची मौसम केंद्र के अनुसार 1 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, 4 फरवरी को अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, 5 फरवरी को अधिकतम 28 डिग्री न्यूनतम 13 डिग्री, 6 फरवरी को अधिकतम 28 डिग्री 11 डिग्री.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें