रांची. झारखंड से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल यहां मनरेगा मजदूरों (MNREGA Laborers ) को करीब 2 महीने से मजदूरी नहीं मिली है. ऐसे में मजदूरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है. बताया जाता है कि भारत सरकार (Central Govenrment) से पैसा नहीं मिलने की स्थिति में ही मनरेगा मजदूरों का भुगतान (Payement Of MNREGA Laborers ) नहीं हो पाया है. वहीं अब मजदूरों के भुगतान के लिए करीब 300 करोड़ की राशि चाहिए. वहीं इस बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग का कहा जा रहा है कि मनरेगा मजदूरों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को मानव दिवस के लिए अब तक सात करोड़ राशि दे दी गयी है, जबकि यहां 8.25 करोड़ मानव दिवस सृजित हुए हैं. इस तरह करीब 1.25 करोड़ मानव दिवस अधिक सृजित हुए हैं. इस तरह इसके भुगतान के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि चाहिए.
बताया जाता है कि दो दिन पहले ही केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा समेत दूसरे अधिकारी रांची आए थे. सभी ने रांची में एक कार्यक्रम में भाग लिया और वापस चले गए. लेकिन, फिर भी मनरेगा मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.
जानिए कहां कितनी राशि है बकाया
बोकारो- 12.29 करोड़
चतरा-10.97 करोड़
देवघर- 22.41 करोड़
धनबाद- 9.47 करोड़
दुमका- 19.34 करोड़
पू सिंहभूम- 6.96 करोड़
गढ़वा- 38.55 करोड़
गिरिडीह- 33.41 करोड़
गोड्डा- 11.97 करोड़
गुमला- 6.06 करोड़
हजारीबाग- 21.45 करोड़
जामताड़ा-12.28 करोड़
खूंटी- 2.66 करोड़
कोडरमा- 7.07 करोड़
लातेहार – 7.90 करोड़
लोहरदगा- 2.95 करोड़
पाकुड़- करोड़ 6.87
पलामू- 18.98 करोड़
रामगढ़- 5.27 करोड़
रांची- 10.65 करोड़
साहिबगंज- 8.46 करोड़
सरायकेला- 10.40 करोड़
सिमडेगा- 5.0 करोड़
प सिंहभूम- 7.5 करोड़
कुल 308.87 करोड़
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
लंगूर के सिर में फंसा लोटा, मदद के लिए 3 दिन तक खुद से चिपकाए घूमती रही बेचैन मां, देखें- Photos
IPL 2022: फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को नहीं किया रीटेन, दमदार प्रदर्शन करके अपनी ही टीम पर पड़े भारी
Photos: उमरान मलिक का टीम इंडिया में चयन होने पर जम्मू-कश्मीर में जश्न, पिता ने कहा- देश का शुक्रगुजार हूं