होम /न्यूज /झारखंड /संथाल परगना को मिली बड़ी सौगात, गोड्डा से रांची के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी, देखें टाइम टेबल

संथाल परगना को मिली बड़ी सौगात, गोड्डा से रांची के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी, देखें टाइम टेबल

Indian Railways News: गोड्डा- रांची - गोड्डा ट्रेन की शुरुआत 29 सितंबर से. . (सांकेतिक तस्‍वीर)

Indian Railways News: गोड्डा- रांची - गोड्डा ट्रेन की शुरुआत 29 सितंबर से. . (सांकेतिक तस्‍वीर)

Jharkhand Train News: ट्रेन संख्या 08603 रांची - गोड्डा त्रि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30/09/2021 से प्रत्येक मंगल ...अधिक पढ़ें

रांची/गोड्डा. संथाल परगना को नई सौगात मिलने जा रही है. गोड्डा से रांची के बीच लंबे इंतजार के बाद बुधवार को पहली ट्रेन खुल गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ऑनलाइन उद्घाटन किया. ड्डा से रांची के लिए स्पेशल ट्रेन (Godda to Ranchi Special Train) को रवाना किया. इस दौरान गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) और गोड्डा विधायक अमित मंडल  ( Godda MLA Amit Mandal) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. हफ्ते में 3 दिन इस ट्रेन का परिचालन होगा. गोड्डा से ट्रेन 12:40 बजे खुलेगी और गुरुवार सुबह 5:45 बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 08604 गोड्डा रांची बुध, शुक्र, को गोड्डा से प्रस्थान करेगी और ट्रेन संख्या 08603 रांची गोड्डा ट्रेन मंगल, गुरु, शनिवार को रांची से खुलेगी.

ट्रेन संख्या 08603 रांची – गोड्डा त्रि साप्ताहिक  स्पेशल ट्रेन दिनांक 30/09/2021 से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार राँची से प्रस्थान करेगी.  रांची प्रस्थान 15:00 बजे, मुरी आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, धनबाद आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:10 बजे,जसीडीह आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:57 बजे,  जमुई आगमन 23:13 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, किउल आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, भागलपुर आगमन 03:15 बजे प्रस्थान 03:35 बजे, बाराहाट आगमन 04:28 बजे प्रस्थान 04:30 बजे, मांडर हिल आगमन 04:52 बजे प्रस्थान 04:54 बजे, हंसडीह   आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, पोड़ैयाहाट आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे एवं गोड्डा आगमन 07:20 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08604  गोड्डा – रांची  त्रि साप्ताहिक  स्पेशल ट्रेन दिनांक 01/10/2021 से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार गोड्डा से प्रस्थान करेगी. गोड्डा प्रस्थान  12:40 बजे पोड़ैयाहाट आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:07 बजे, हंसडीह  आगमन 13:37 बजे प्रस्थान 14:02 बजे, मांडर हिल आगमन 14:32 बजे प्रस्थान 14:34 बजे, बाराहाट आगमन 14:56 बजे प्रस्थान 14:58 बजे, भागलपुर आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, किउल आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, जमुई आगमन 20:13 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, जसीडीह आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:57 बजे, धनबाद आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:05 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, मुरी आगमन 04:15 बजे प्रस्थान 04:20 बजेएवं रांची आगमन 5:45 बजे होगा.

Tags: Godda news, Jharkhand news, Local train, Ranchi news, Train for bihar, Train news, Train schedule, Train Time Table

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें