होम /न्यूज /झारखंड /झारखंड की ओलंपियनों सलीमा और निक्की को रिसीव करेंगे खेल मंत्री, सीएम सोरेन देंगे चेक

झारखंड की ओलंपियनों सलीमा और निक्की को रिसीव करेंगे खेल मंत्री, सीएम सोरेन देंगे चेक

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान.

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान.

स्वदेश लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम (Women's Hockey Team of India) की दो खिलाड़ी अपने गृह राज्य झारखंड लौटेंगी तो हवाई अड ...अधिक पढ़ें

    रांची. टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले को गंवाने के बाद अपना ओलिंपिक सफर खत्म करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी दिल जीते और खूब तारीफ हासिल की. इस कामयाबी के बाद स्वदेश और गृह राज्य लौट रहे खिलाड़ियों के लिए न केवल परिजन, प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री भी प्रतीक्षा में हैं. भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहीं सलीमा टेट और निक्की प्रधान के आज झारखंड पहुंचने पर दोनों को सम्मानित किया जाएगा.

    रांची हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर 12.45 बजे के करीब राज्य की दोनों खिलाड़ी टेटे और प्रधान पहुंच सकती हैं. एक अधिकारी के हवाले से खबरों में कहा गया है कि झारखंड के खेल मंत्री हफीज़ुल अंसारी दोनों को एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे. इसके बाद झारखंड का नाम रोशन करने वाली दोनों हॉकी प्लेयरों को सचिवालय ले जाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 50-50 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपेंगे. बता दें कि भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को स्वदेश लौट आई.

    ये भी पढ़ें : रामगढ़ में ‘राम’ की जमीन ही महफूज नहीं, 90 एकड़ पर भू-माफिया की साजिश

    गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए मुकाबला जब भारतीय हॉकी टीम ने गंवा दिया था, तब सीएम सोरेन ने राज्य की दोनों खिलाड़ियों के लिए इस सम्मान राशि की घोषणा कर दी थी. ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले ही सोरेन सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य का जो खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतेगा, उसे 2 करोड़ रुपये सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि सिल्वर मेडल जीतने पर 1 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये दिया जाना तय था.

    Tags: Hemant soren government, Indian women hockey team, Jharkhand news

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें