BPSC CDPO Admit Card 2022 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) का एडमिट कार्ड (BPSC CDPO Admit Card 2022) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (BPSC CDPO Exam 2022) के लिए आवेदन किए हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (BPSC CDPO Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा (BPSC CDPO Exam 2022) प्रारंभिक 15 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक 21 जिलों में आयोजित होने वाली है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (BPSC CDPO Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना एडमिट कार्ड (BPSC CDPO Admit Card 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (BPSC CDPO Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा.
BPSC CDPO Admit Card 2022 के लिए परीक्षा पैटर्न
BPSC CDPO की प्रीलिम्स परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्न, 150 अंकों के होंगे. परीक्षा को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
BPSC CDPO Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in जाएं.
होमपेज पर दिए गए एडमिट लिंक पर क्लिक करें.
अपना आवेदन संख्या / पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका BPSC CDPO Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
BPSC CDPO Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
ये भी पढ़ें…
आपके पास इंजीनियरिंग का है डिग्री, तो CGPSC में बन सकते हैं अधिकारी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: BPSC, Government jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, Permanent jobs, Recruitment