बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. यहां जल्द ही 3883 पदों पर भर्तियां निकलेंगी. यह नियुक्तियां प्रदेश के राजस्व व भूमि सुधार विभाग में होंगी. यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया. विभिन्न मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इसकी स्वीकृति भी दे दी गई है.
ये भी पढ़ें
CSBC: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा की स्क्रूटिनी डेट घोषित, जानें डिटेल
10th,12th Board Exams Date:15 मई से शुरू हो सकती हैं 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं!
किन पदों पर भर्तियां
बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3883 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, इनमें सर्वाधिक भर्तियां डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों पर होंगी. डाटा इंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ए के 3738 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा 139 पद डाटा इंट्री ऑपरेटर, ग्रेड सी के पदों पर भर्तियां होंगी. इनकी तैनाती जिला, अनुमंडल और अंचलों में होंगी. राजस्व विभाग में दाखिल-खारिज समेत अन्य कार्य को ऑनलाइन किया गया है. इसके लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत है जिसके लिए अब भर्तियां की जाएंगी.