Govt Jobs Punjab 2022 : पंजाब में सीएचओ की 350 वैकेंसी है.
Govt Jobs Punjab 2022 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM, Punjab) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और क्लिनिक असिस्टेंट की बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर करना होगा. नोटिस के अनुसार पंजाब में इन पदों पर कुल 779 वैकेंसी है. इसमें से 350 वैकेंसी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 109 फार्मासिस्ट, 109 क्लिनिक असिस्टेंट और 231 वैकेंसी मेडिकल ऑफिसर की है. नोटिफिकेशन के लिए एनएचएम पंजाब की वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर विजिट करना होगा.
पद का नाम | आवेदन प्रारंभ | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी | 12 जुलाई 2022 | 25 जुलाई 2022 | 7 अगस्त 2022 |
फार्मासिस्ट | 11 जुलाई 2022 | 20 जुलाई 2022 | 24 जुलाई 2022 |
मेडिकल ऑफिसर | 11 जुलाई 2022 | 20 जुलाई 2022 | 26 जुलाई 2022 |
क्लिनिक असिस्टेंट | 11 जुलाई 2022 | 20 जुलाई 2022 | 31 जुलाई 2022 |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी- बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और कम्युनिटी हेल्थ कोर्स के इंटीग्रेटेड ब्रिज प्रोग्राम में सर्टिफिकेट.
फार्मासिस्ट- फार्मेसी में डिप्लोमा.
क्लिनिक असिस्टेंट- साइंस विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही मल्टी पर्पज हेल्थवर्कर फीमेल में डिप्लोमा किया होचा चाहिए.
मेडिकल ऑफिसर- एमबीबीएस किया होना चाहिए.
यहां क्लिक करके नोटिस देखें
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022
फार्मासिस्ट और क्लिनिकल असिस्टेंट भर्ती 2022
मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri 2022: आर्मी, दिल्ली पुलिस, डाक समेत इन विभागों में शुरू हैं भर्तियां, देखें टॉप 5 सरकारी नौकरियां
SSC Exam 2022 : दिल्ली पुलिस, CAPF में SI भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन कब होगा जारी ? जानें
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Government jobs, Jobs news, National Health Mission