Gov Job: दिल्ली की स्कूलों में 2 साल से खाली पदों पर होगी भर्ती.
नई दिल्ली. Gov Job: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों को बहाल करने की मंजूरी दे दी है. राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक प्रधानाध्यापकों और उप शिक्षा अधिकारियों के यह पद पिछले दो साल से अधिक समय से ‘खाली पड़े हुए थे.’ माना जा रहा है कि अब जल्द ही इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
इसके अलावा, उपराज्यपाल ने शहर के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित प्राचार्यों और उप शिक्षा अधिकारियों के 244 पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव को रोक दिया है क्योंकि ये पद भी पांच साल से अधिक समय से खाली पड़े थे.
राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली सरकार के ‘कम कर्मचारियों वाले’ शिक्षा विभाग को विशेष रूप से राहत देने वाले एक कदम के तहत ‘प्रधानाध्यापकों, उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों को बहाल करने को मंजूरी दे दी है. ऐसे में लंबे समय से रुकी इन भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
SBI PO Mains Result 2022: एसबीआई पीओ एग्जाम का रिजल्ट कब और कहां होगा जारी, जाने यहां
Sarkari Naukri 2023: भारतीय वन सेवा में खाली हैं 32 प्रतिशत पद, देखें पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi School, Government job, Job news