MPPSC Exam Dates 2023: एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा मई में होगी.
MPPSC Exam Calendar 2023, MPPSC Exam Dates 2023: एमपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, MPPSC ने वर्ष 2023 एवं 24 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की डेट्स साझा कर दी हैं. ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश में होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं देने जा रहे हैं तो नीचे दी गई परीक्षाओं की तिथियां अच्छे से चेक कर लें और इसी के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें.
बता दें कि आयोग ने अपना भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019, वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021, वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022, राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022, राज्य पात्रता परीक्षा, कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा एवं सहायक कुलसचिव परीक्षा की तिथियां घोषित की हैं. नीचे सभी परीक्षाओं की डेट्स दी जा रही हैं.
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019- 28 जनवरी 2023-02 फ़रवरी 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 – 26 फ़रवरी 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 16 मार्च – 21 मार्च 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021- 16 अप्रैल 2023
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022- 21 मई 2023
राज्य पात्रता परीक्षा 2022 – 9 अप्रैल 2023
कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा – 16 अप्रैल 2023
सहायक कुलसचिव परीक्षा – 28 मई 2023
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri 2022: NPCIL में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस दिन से आवेदन शुरू, मिलेगी अच्छी सैलरी
SAIL Recruitment 2022: डिप्लोमा और है ये डिग्री, तो SAIL में नौकरी पाना आसान, बिना एग्जाम होगा चयन, अच्छी है सैलरी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Government jobs, MPPSC, MPPSC news notification
कागजों पर खरीदें सोना! चोरी व गुम होने का डर नहीं, रिटर्न भी मिलता है तगड़ा, जानिए निवेश के नए तरीके
भरी महफिल में रेखा के छुए पैर, लिया आशार्वाद, इस स्टारकिड के बारे में शायद ही जानते होंगे आप
'पठान' की तरह इन फिल्मों का भी हुआ बायकॉट, दीपिका पादुकोण-आमिर खान को मिली थी धमकी, रिलीज के बाद हुई सुपरहिट