Police Bharti 2023 : पंजाब पुलिस में SI की 144 वैकेंसी है.
Punjab Police Constable, SI Bharti 2023 : पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो यह खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे. पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) के 1890 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें पुलिस कांस्टेबल की 1746 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजाब पुलिस की वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर करना है. पंजाब पुलिस एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. जबकि पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी.
पंजाब पुलिस भर्ती 2023 : वैकेंसी डिटेल
पुलिस कांस्टेबल- 1746
पुलिस एसआई- 144
पंजाब पुलिस भर्ती 2023 के लिए योग्यता
पुलिस कांस्टेबल- पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास होना चाहिए. एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2023 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
पुलिस एसआई- पंजाब पुलिस में एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए. एसआई भर्ती के लिए भी उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
पंजाब पुलिस भर्ती 2023 में फिजिकल स्टैंडर्ड
पुलिस कांस्टेबल/एसआई – पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई पांच फीट 7 इंच होनी चाहिए. जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम पांच फीट दो इंच होनी चाहिए.
वैकेंसी नोटिफिकेशन | लिंक |
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 | Download Here |
पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2023 | Download Here |
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri 2023 : 5वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियां, हरियाणा कौशल विकास निगम ने निकाली है भर्ती
Sarkari Naukri 2023 : फील्ड सुपरवाइजर पद पर नौकरी का मौका, 40 साल उम्र तक के लोग करें आवेदन
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Government jobs, Jobs in india, Police constable, Punjab Police, Sub Inspector
सूर्यकुमार यादव को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, रोहित शर्मा बैठ सकते हैं बाहर, टीम मैनेजमेंट की योजना: रिपोर्ट
IPL में इंडियन पेसर ने लसिथ मलिंगा पर जड़ा था दूसरा सबसे लंबा छक्का, बैटर्स भी नहीं तोड़ पा रहे रिकॉर्ड, देखें टॉप पर कौन?
डेब्यू पर जरा भी भावुक नहीं हुआ रोहित शर्मा का यार, दिल में दबाए बैठा था दर्द, शायद चयनकर्ताओं से था नाराज!