Sarkari Naukri 2023: भारतीय वन सेवा में खाली हैं 32 प्रतिशत पद.
नई दिल्ली. Sarkari Naukri 2023: भारतीय वन सेवा में 2185 अधिकारी काम कर रहे हैं जबकि यहां पर लगभग 32 प्रतिशत पद खाली हैं. यहां पर कुल स्वीकृत पदों की संख्या 3191 है. भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार, भारतीय वन सेवा में रिक्तियों की संख्या 1006 है. उन्होंने बताया कि फिलहाल भारतीय वन सेवा में 2185 अधिकारी काम कर रहे हैं जिनमें से 300 अधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग से, 201 अनुसूचित जनजाति वर्ग से, 484 अधिकारी अन्य पिछड़ा वर्ग से, 1166 अधिकारी सामान्य वर्ग से और 34 अधिकारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं.
भारतीय वन सेवा में हर साल कितने अधिकारी हो रहे नियुक्त
चौबे ने बताया कि भारतीय वन सेवा में 2018 में 164 अधिकारी, 2019 में 147 अधिकारी, 2020 में 143 अधिकारी, 2021 में 152 अधिकारी और 2022 में 188 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
ICAI CA Registration 2023: सीए मई जून परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक कर लें आवेदन
CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा? काम आएगी ये जानकारी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Government job, Govt Jobs, Job opportunity