होम /न्यूज /नौकरियां /Upcoming Government Jobs 2022: नए साल में नौकरियों की भरमार, देख लें पूरी लिस्ट   

Upcoming Government Jobs 2022: नए साल में नौकरियों की भरमार, देख लें पूरी लिस्ट   

Government Jobs 2022: सालों से लंबित कई भर्ती परीक्षाएं भी 2022 में होंगीं.

Government Jobs 2022: सालों से लंबित कई भर्ती परीक्षाएं भी 2022 में होंगीं.

Upcoming Government Jobs 2022: अगले साल UPSC, SSC, RRB समेत कई बड़े भर्ती बोर्डों द्वारा परीक्षाओं (Upcoming Government ...अधिक पढ़ें

    Upcoming Government Jobs 2022, Upcoming Government Exams 2022, Sarkari Naukri 2022: वर्ष 2022 भर्ती परीक्षाओं का साल रहने वाला है. अगले साल UPSC, SSC, RRB समेत कई बड़े भर्ती बोर्डों द्वारा भर्ती परीक्षाओं (Upcoming Government Exams 2022) का आयोजन किया जाना है. इसके अलावा सालों से लंबित कई भर्ती परीक्षाएं भी 2022 में होंगीं. जहां एक ओर यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए UPTET परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी. वहीं लगभग ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद अंततः RRB Group D Exam 2021 का आयोजन होने जा रहा है. इसके अलावा RRB NTPC CBT 2 की डेट भी जारी कर दी गई हैं.

    आइए नजर डालते हैं 2022 की आगामी बड़ी भर्ती परीक्षाओं (Upcoming Government Exams 2022) पर. जिनमें से कुछ की डेट्स रिलीज की जा चुकी हैं, जबकि कुछ के लिए नोटिफिकेशन आना अभी बाकी है.

    UPSC CSE 2022 & UPSC IFS 2022
    संघ लोक सेवा आयोग, UPSC द्वारा वर्ष 2022 के लिए जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर (UPSC Exam Calendar 2022) के अनुसार सिविल सर्विस प्रीलिम्स (UPSC Civil Services Pelims 2022) और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स (UPSC IFS Prelims 2022) के लिए आयोग 2 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी करेगा. जिसके साथ ही परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा. दोनों परीक्षाओं के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 फरवरी 2022 रहेगी. जिसके बाद 5 जून को सिविल सर्विस (UPSC CSE 2022) और भारतीय वन सेवा (UPSC IFS 2022) की प्रीलिम्स परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा (UPSC Civil Servic Mains 2022) का आयोजन 16 सितंबर 2022 को किया जाएगा. वहीं भारतीय वन सेवा के लिए मुख्य परीक्षा (UPSC IFS Mains 2022) का आयोजन 20 नवंबर 2022 को किया जाएगा.

    यहां देखें UPSC Exam Calendar 2022

    UPSC NDA 1 & UPSC CDS 1
    यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी (UPSC NDA 2022) और कंबाइंड डिफेंस सर्विस (UPSC CDS 2022) की प्रथम परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. जिसके लिए उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षाओं का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाएगा. वहीं UPSC NDA  2022 और UPSC CDS 2022 की दूसरी परीक्षा के लिए 18 मई से 14 जून तक आवेदन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2022 को किया जाएगा.

    RRB Group D Exam 2022
    रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ने ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam 2022) के तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार RRB Group D Exam 2022 परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा. परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी. वहीं परीक्षा (RRB Group D Exam 2022) से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे. इससे पहले आरआरबी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में सुधार की मॉडिफिकेशन लिंक 15 से 26 दिसंबर 2021 तक उपलब्ध करा दी थी.

    RRB NTPC CBT 2 Exam 2022
    ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के साथ ही आरआरबी ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam 2022) के तारीखों की घोषणा भी कर दी है. जिसके अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam 2022) का आयोजन 14 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक किया जाएगा. जिसके माध्यम से कुल 35,208 एनटीपीसी के पद भरे जाएंगे. इससे पहले एनटीपीसी पहले चरण की परीक्षा यानी RRB NTPC CBT 1 Exam 2021 का आयोजन 7 चरणों में हुआ था. जो कि दिसंबर 28, 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी. RRB NTPC CBT 1 Exam 2021 का रिजल्ट भी संभवतः 15 जनवरी 2022 तक जारी किया जा सकता है. जो कि आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

    SSC Exam Calendar 2022
    कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने भी वर्ष 2022 के लिए आगामी भर्ती परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग ने CGL, CHSL, MTS, स्टेनोग्राफर, जीडी कांस्टेबल (SSC GD Constable Exam 2022) समेत कई भर्ती परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा कर दी है.

    यहां देखें SSC Exam Calendar 2022

    SSC CGL 2022 & SSC CHSL 2022
    एसएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2022) के अनुसार कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल, SSC CGL 2022 और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल tier-1, SSC CHSL 2022 के लिए अप्रैल और मई 2022 में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. हालांकि अभी आयोग ने परीक्षाओं की टेंटेटिव तिथियों की घोषणा की है. SSC CGL 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. वही SSC CHSL 2022 के लिए 1 फरवरी 2022 से यह शुरू होगी.

    वही मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC MTS 2022) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जून में परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2022) आयोजित की जाएगी.

    UPTET 2021 Exam Date
    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, UPBEB द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा. गौरतलब है कि UPTET 2021 का आयोजन नवंबर माह में किया जाना था. लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. परीक्षा के लिए नए सिरे से एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को जारी किए जाएंगे. जबकि प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी 2022 को जारी होगी.

    MPPSC Prelims 2022
    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, MPPSC ने राज्य सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा (MPPSC Prelims 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके अनुसार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी एवं उम्मीदवार 9 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे एवं परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को किया जाएगा.

    ये भी पढ़ें…
    MP High Court के तहत जज बनने का सुनहरा मौका, इस दिन से शुरू होगा आवेदन
    सारस्वत बैंक में बिना परीक्षा बन सकते हैं अधिकारी, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

    Tags: Competitive exams, Government jobs, Job

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें