UPSC CDS Admit Card 2023 Released: यूपीएससी ने CDS I का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
UPSC CDS Admit Card 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 24 मार्च, 2023 को UPSC CDS I 2023 का एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी संयुक्त रक्षा सेवा I परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (UPSC CDS I Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड (UPSC CDS I Admit Card) 24 मार्च से 16 अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध होगा.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsconline.nic.in/eadmitcard पर क्लिक करके भी UPSC CDS I 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड (UPSC CDS I Admit Card 2023) देख सकते हैं. लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर को शुरू हुई थी और 10 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी.
इस भर्ती (UPSC CDS Recruitment) प्रक्रिया के तहत भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में कुल 341 रिक्तियों को भरा जाएगा. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट को देख सकते हैं.
UPSC CDS I Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UPSC CDS I Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका UPSC CDS I Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
UPSC CDS I Admit Card 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ये भी पढ़ें…
जारी हुई UGC NET 2023 की आंसर की, Direct Link से करें डाउनलोड
भारतीय रेलवे में कैसे बनते हैं गार्ड, किस पद तक होता है प्रमोशन
.
Tags: Admit Card, UPSC
इस नेशनल हाइवे का लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम, नितिन गडकरी ने तस्वीरें शेयर कर बताई वजह
PHOTOS: बीजेपी के प्रवक्ता हैं बागेश्वर धाम प्रमुख, पुरी शंकराचार्य ने कहा- महाकाल लोक को बना दिया भोगस्थली
'कैंडी मैन' के 'कांड' की खौफनाक दास्तां... कर चुका था 28 लड़कों का रेप और मर्डर, सबसे क्रूर किलर की कहानी फोटो की जुबानी