होम /न्यूज /नौकरियां /UPSC CSE 2021 Marks : यूपीएससी ने जारी किए मार्क्स, टॉपर श्रुति शर्मा को 54.56%, जानें टॉप 10 के अंक

UPSC CSE 2021 Marks : यूपीएससी ने जारी किए मार्क्स, टॉपर श्रुति शर्मा को 54.56%, जानें टॉप 10 के अंक


UPSC CSE 2021 Marks : टॉपर श्रुति शर्मा को कुल 1105 मार्क्स मिले हैं.

UPSC CSE 2021 Marks : टॉपर श्रुति शर्मा को कुल 1105 मार्क्स मिले हैं.

UPSC CSE 2021 Marks : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के मार्क्स जारी कर दिए हैं. ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाली ...अधिक पढ़ें

    UPSC CSE 2021 Marks : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के एक दिन बाद ही चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली श्रुति शर्मा को कुल 1105 मार्क्स (54.56 प्रतिशत) मिले हैं. जिसमें मुख्य परीक्षा में 1750 में से 932 और इंटरव्यू में 250 में 173 मार्क्स मिले हैं. वहीं, सेकेंड टॉपर अंकिता अग्रवाल को 1050 मार्क्स मिले हैं. अंकिता के मुख्य परीक्षा में 871 अंक और इंटरव्यू में 179 मार्क्स हैं.

    तीसरे स्थान पर रहीं गामिनी सिंगला को कुल 1045 मार्क्स मिले हैं. इसमें मुख्य परीक्षा में 858 और इंटरव्यू में 187 मार्क्स हैं. चौथे स्थान पर रहे एश्वर्य वर्मा के कुल 1039 मार्क्स हैं. एश्वर्य के मुख्य परीक्षा में 860 और इंटरव्यू में 139 मार्क्स हैं. पांचवें स्थान पर रहे उत्कर्ष द्विवेदी को कुल 1036 मार्क्स मिले हैं. मुख्य परीक्षा में 871 और इंटरव्यू में 165 अंक हैं.

    टॉप 10 अभ्यर्थियों के मार्क्स देखें

    रैंकनाममुख्य परीक्षा के मार्क्सइंटरव्यू के मार्क्सकुल मार्क्स
    1श्रुति शर्मा9321731105
    2अंकिता अग्रवाल871179  1050
    3गामिनी सिंगला8581871045
    4ऐश्वर्या वर्मा8601791039
    5उत्कर्ष द्विवेदी8711651036
    6यक्ष चौधरी8791541033
    7 सम्यक एस जैन8381931031
    8इशिता राठी8621681030
    9प्रीतम कुमार8292011030
    10हरकीरत सिंह रंधावा8311951026

    ये भी पढ़ें-
    CGPSC Sarkari Naukri 2022: 8वीं हैं पास, तो CGPSC में इन पदों पर मिलेगी नौकरी, निकली है बंपर वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी
    RPSC Sarkari Naukri 2022: RPSC में पाना चाहते हैं नौकरी, तो इस विषय से 12वीं पास होना है जरूरी, जल्द करें आवेदन

    Tags: Upsc exam result, UPSC results, Upsc topper 2022

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें