UPSC Defence Exam Calendar 2022-23 : भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और विभिन्न सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो चुकी हैं. इसमें यूपीएससी एनडीए एवं एनए, यूपीएससी सीडीएस एग्जाम, यूपीएससी सीएपीएफ, सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई एवं सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट एलडीसीई 2023 परीक्षाएं शामिल हैं. यूपीएससी ने 2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. इसमें प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस और रक्षा विभाग में होने वाली भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं.
भारतीय सेना की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए और नेवल एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए परीक्षा का हर साल आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा दो स्टेज की होती है- लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू. एनडीए परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है.
यूपीएससी एनडीए परीक्षा | आवेदन की तिथि | परीक्षा की तिथि |
यूपीएससी एनडीए एग्जाम (II) 2022 | 18 मई 2022 से 14 जून 2022 तक | 4 सितंबर 2022 |
यूपीएससी एनडीए एग्जाम (I)2023 | 21 दिसंबर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक | 16 अप्रैल 2023 |
यूपीएससी एनडीए एग्जाम (II)2023 | 17 मई 2023 से 6 जून 2023 तक | 3 सितंबर 2023 |
एनडीए के लिए आवश्यक योग्यता | 12वीं फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ पास होना चाहिए. 12वीं की पढ़ाई करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. | |
आयु सीमा | 16 1/2 से 19 1/2 साल |
सीडीएस भर्ती परीक्षा | आवेदन की तिथि | परीक्षा तिथि |
सीडीएस (II)2022 | 18 मई 2022 से 14 जून 2022 तक | 4 सितंबर 2022 |
सीडीएस (I)2023 | 17 मई 2023 से 6 जून 2023 तक | 3 सितंबर 2023 |
सीडीएस के लिए योग्यता | किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट | |
आयु | 20 से 24 साल |
यूपीएससी द्वारा केंद्रीय सशस्त्र बलों यानी सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इसके तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती होती है.
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट | आवेदन की तिथि | परीक्षा तिथि |
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2022 | 20 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक | 7 अगस्त 2022 |
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2023 | 26 अप्रैल 2023 से 16 मई 2023 तक | 6 अगस्त 2023 |
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए योग्यता | किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए | |
आयु | 20 से 24 साल |
परीक्षा का नाम | आवेदन की तिथि | परीक्षा तिथि |
सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई 2023 | 30 नवंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक | 11 और 12 मार्च 2023 |
सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट (EXE) एलडीसीई 2023- | 30 नवंबर 2022 से 20 दिसंबर 20222 | 12 मार्च 2023 |
ये भी पढ़ें
DSSSB में इन पदों पर आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन
अगर आप 10वीं पास हैं, तो बिहार में बिना परीक्षा डाक विभाग में मिलेगी नौकरी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Exam dates, Government jobs, Indian Army Recruitment, UPSC Exams