होम /न्यूज /नॉलेज /दुनिया का सबसे अमीर शख्‍स, जिसकी दौलत का कभी नहीं लगा अंदाजा, 500 सोने की छड़ी लेकर चलता था दस्‍ता

दुनिया का सबसे अमीर शख्‍स, जिसकी दौलत का कभी नहीं लगा अंदाजा, 500 सोने की छड़ी लेकर चलता था दस्‍ता

दुनिया के सबसे अमीर के तौर पर पहचाना जाने वाला मनसा मूसा माली का शासक था. (फोटो साभार : Facebook/Kidd Klutch Productions)

दुनिया के सबसे अमीर के तौर पर पहचाना जाने वाला मनसा मूसा माली का शासक था. (फोटो साभार : Facebook/Kidd Klutch Productions)

Richest Man Ever in World - इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर आदमी के नाम से दर्ज मनसा मूसा उस समय माली के शासक बने थे, जब ...अधिक पढ़ें

हाइलाइट्स

माली के शासक मनसा मूसा ने 25 साल में अपने साम्राज्‍यका विस्‍तार हजारों में मील में किया.
मनसा मूसा ने माली से मक्‍का तक की 6500 किमी की यात्रा विशाल काफिले के साथ पूरी की.

Richest Man Ever: दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति को ट्रैक करने वाली बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दिसंबर 2022 के शुरुआत में ऐलान किया कि टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क को पीछे छोड़कर लग्‍जरी ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट का परिवार संपत्ति के मामले में दुनिया के सबसे रईस हो गए हैं. उस समय उनकी संपत्ति 185.8 अरब डॉलर आंकी गई. जनवरी 2023 में अब तक उनकी संपत्ति बढ़कर 213 अरब डॉलर पहुंच गई है. लेकिन इतिहास में एक आदमी इतना अमीर हुआ, जिसकी संपत्ति का अनुमान लगा पाना भी नामुमकिन माना गया.

हम बात कर रहे हैं पश्चिम अफ्रीका के शासक मनसा मूसा की. मनसा मूसा का जन्म 1280 में आज के अफ्रीकी देश माली के टिम्‍बकटू शहर में हुआ था. साल 1312 तक उनके भाई मनसा अबु बक्र शासक थे, लेकिन लंबी यात्रा पर जाने के बाद मूसा राजा बन गए. जिस समय मनसा मूसा माली के शासक थे, उस समय वहां सोने के भंडार होते थे. कहते हैं कि उस समय वहां हर साल 1000 किलो सोने पैदा होता था. अमेरिकी वेबसाइट सेलिब्रिटी नेटवर्थ ने अनुमान लगाया था कि मनसा मूसा की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर से ज्‍यादा था. हालांकि, कुछ इतिहासकारों का दावा है कि उनकी संपत्ति इससे भी ज्‍यादा थी.

ये भी पढ़ें – रानी, जिसे कुर्सी नहीं दी गई तो सैनिक की पीठ पर बैठकर की शांतिवार्ता, मनवाईं अपनी शर्तें

Richest Man Ever in the world, Richest man ever on Earth, Sultan Mansa musa, Manasa Musa, richest man in history ever, musa emperor of mali, mali empire, mansa musa 1, mansa musa facts, mansa musa richest man in history, Gold, Gold Mines, Gold Price, 24 karat Gold Rate, इतिहास का सबसे अमीर आदमी, मनसा मूसा, मनसा मूसा 1, माली साम्राज्य, मनसा मूसा माली, पश्चिम अफ्रीका, अफ्रीका, इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति, Knowledge News, Knowledge News in Hindi, Knowledge News Hindi, नॉलेज न्‍यूज, हिंदी में नॉलेज न्‍यूज, नॉलेज न्‍यूज

मनसा मूसा जब माली से मक्‍का की यात्रा पर चले तो उनके साथ 100 से ऊंटों पर सोना लदा था. (फोटो साभार : Twitter/Nubian Nemesis)

दुनिया के आधे सोने का था मालिक
मनसा मूसा का वास्‍तविक नाम मूसा कीटा फर्स्‍ट था. शासक बनने के बाद वह मनसा कहलाए, जिसका मतलब बादशाह होता है. कहा जाता है कि आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया मूसा के शासन-क्षेत्र में आता था. ब्रिटिश म्यूजियम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनसा मूसा के कब्जे में दुनिया का आधे से ज्यादा सोना था. वह बहुत धार्मिक भी थे. मूसा ने अपने 25 साल के शासनकाल में कई मस्जिद बनवाईं. इनमें कई आज तक हैं, जिनमें से एक टिम्बकटू की जिंगारेबेर मस्जिद है.

ये भी पढ़ें – बागेश्‍वर धाम : माइंड रीडिंग के पीछे क्‍या है विज्ञान, माइंड रीडर्स कैसे करते हैं अपना काम

बर्बाद हो गई काहिरा की इकोनॉमी
माली के शासक मनसा मूसा 1324 में मक्का की यात्रा पर माली से निकले तो उनके साथ 60,000 लोगों का काफिला था. इस काफिले के आगे-आगे 500 लोगों का दस्ता 500 सोने की छड़ी लेकर चलता था. मूसा का ये काफिला सहारा रेगिस्तान और मिस्र होते हुए मक्का पहुंचना था. काफिले में 100 से ज्यादा ऊंट हजारों किलो सोना लेकर साथ चल रहे थे. हर ऊंट पर 125 किग्रा से ज्‍यादा सोना लदा था. यात्रा के दौरान मूसा का काफिला मिस्र के काहिरा शहर में रुका. कहा जाता है कि मूसा इतने उदार थे कि उन्‍होंने वहां सोना दान करना शुरू कर दिया. इस वजह से वहां सोने के दाम अचानक गिर गए और महंगाई बढ़ गई.

Richest Man Ever in the world, Richest man ever on Earth, Sultan Mansa musa, Manasa Musa, richest man in history ever, musa emperor of mali, mali empire, mansa musa 1, mansa musa facts, mansa musa richest man in history, Gold, Gold Mines, Gold Price, 24 karat Gold Rate, इतिहास का सबसे अमीर आदमी, मनसा मूसा, मनसा मूसा 1, माली साम्राज्य, मनसा मूसा माली, पश्चिम अफ्रीका, अफ्रीका, इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति, Knowledge News, Knowledge News in Hindi, Knowledge News Hindi, नॉलेज न्‍यूज, हिंदी में नॉलेज न्‍यूज, नॉलेज न्‍यूज

मनसा मूसा ने काहिरा में इतना सोना बांटा कि एक दशक तक वहां ना सोने के दाम बढ़े और ना महंगाई घटी.

ये भी पढ़ें – वो देश जो दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबा है, फिर भी माना जाता है उसका लोहा, कैसे कायम है साख

कैटलन एटलस में था मूसा का नाम
मूसा के काहिरा से जाने के एक दशक बाद तक ना तो सोने के दाम बढ़े और ना ही महंगाई घटी. इतिहासकारों का कहना है कि इससे काहिरा की इकोनॉमी पूरी तरह से तबाह हो गई. कहा जाता है कि मूसा के कारण पूरे मध्‍य-पूर्व को कई हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. मूसा ने माली से मक्‍का की 6500 किमी की यात्रा पूरी की. मनसा मूसा का 57 साल की उम्र में 1337 में निधन हो गया. उनके बाद उनके बेटे शासन को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाए. इससे मूसा का तैयार किया कई हजार मील में फैला साम्राज्‍य कई टुकड़ों में बंट गया. उस दौरा का सबसे अहम नक्‍शा कैटलन एटलस था, जिसमें मनसा मूसा और माली साम्राज्‍य का नाम भी था.

Tags: Africa, Gold price, History, Musa, Old Gold Cities, Research

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें