Merry Christmas: क्रिसमस (Christmas) करीब आते ही आपके कानों को एक आवाज़ सुनाई देने लगेगी….मैरी क्रिसमस (Merry Christmas). यही लिखे हुए मैसेज भी आपको क्रिसमस की मुबारकबाद देने के लिए आते रहेंगे. आप भी इनका रिप्लाई मैरी क्रिसमस लिखकर ही देंगे. लेकिन कभी आपने सोचा है कि हैप्पी होली, हैप्पी दिवाली और हैप्पी ईस्टर जैसे त्योहारों (Festivals) की तरह क्रिसमस के आगे हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है?
अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो कोई नहीं, आज हम आपको बताते हैं कि क्रिसमस पर हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है.
मैरी और हैप्पी में अंतर (Difference between merry and happy)
अगर देखा जाये तो मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस लिखना भी गलत नहीं है. जानकारी के अनुसार 18वीं और 19वीं शताब्दी में लोग क्रिसमस विश करने के लिए एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस ही कहा करते थे. इंग्लैंड में बहुत से लोग आज भी मैरी क्रिसमस की बजाए हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश किया करते हैं. इंग्लैंड के राजा जॉर्ज वी भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया करते थे.
ये भी पढ़ें: Christmas Tree Plant को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं 5 बहुत जरूरी टिप्स
मैरी शब्द के पीछे है चार्ल्स डिकेंस का हाथ
मैरी शब्द के पीछे मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस का हाथ माना जाता है. कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 175 साल पहले प्रकाशित अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ के जरिए इस शब्द को प्रचलित किया था. हांलाकि, क्रिसमस विश करते हुए अगर आप किसी को मैरी क्रिसमस की जगह पर हैप्पी क्रिसमस भी बोल देते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Christmas, Festival, Lifestyle, Merry Christmas