कांग्रेस ने खेला इमोशनल कार्ड, पिता के निधन के बाद बेटे को चुनावी मैदान में उतारा

महेंद्र सिंह यादव कोलारस से दिवंगत विधायक राम सिंह यादव के बेटे हैं
महेंद्र सिंह यादव कोलारस से दिवंगत विधायक राम सिंह यादव के बेटे हैं. महेंद्र सिंह यादव का राजनीति से फिलहाल कोई वास्ता नहीं था.
- ETV MP/Chhattisgarh
- Last Updated: January 27, 2018, 7:20 PM IST
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आने वाले दो विधानसभा क्षेत्रों कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने कोलारस से महेंद्र सिंह यादव जबकि मुंगावली से ब्रजेश सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है.
महेंद्र सिंह यादव कोलारस से दिवंगत विधायक राम सिंह यादव के बेटे हैं. महेंद्र सिंह यादव का राजनीति से फिलहाल कोई वास्ता नहीं था. वह राम सिंह यादव के राजनीति में होने के कारण परिवार की खेती-बाड़ी संभालते थे.
मृदुभाषी महेंद्र सिंह यादव का नाम पहले दिन से ही तय माना जा रहा था. सिर्फ बतौर कांग्रेस प्रत्याशी विधिवत घोषणा का इंतजार था जो आज कांग्रेस द्वारा कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह यादव सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के साथ 31 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे. उसी दिन सांसद सिंधिया और अरुण यादव का रोड शो कोलारस और बदरवास में होगा.कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और इस पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तिथि 24 फरवरी घोषित कर दी है.
कोलारस-मुंगावली उपचुनाव: सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार