ने महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए एक और कवायद शुरू की है. दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शक्ति नाम का ऐप शुरू किया जिसके जरिए महिला कार्यकर्ता सीधे
के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है. इसके अंतर्गत दिया गया मोबाइल नंबर 7996479964 खास महिलाओं के लिए लाया गया है. मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर महिलाएं कांग्रेस से जुड़ जाएंगी. कांग्रेस की तमाम योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं से समस्याओं के बारे में जाना जाएगा.
इस ऐप के जरिए प्रदेश भर में महिला कांग्रेस का मकसद कार्यकर्ताओं की तादाद बढ़ानी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी खुद नई कार्यकर्ताओं से फोन पर चर्चा करेंगे. कांग्रेस ने बीते सालों में महिलाओं के लिए जो भी कार्य किए हैं, जितनी योजनाएं चलाई हैं, उनके बारे में प्रदेश की महिलाओं को रूबरू कराएंगे.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. कांग्रेस हर वर्ग को साधने में लगी हुई है. यही वजह है कि अब कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है. शक्ति ऐप के जरिेए कांग्रेस महिलाओं कार्यकर्ताओं की ब्रिगेड तैयार कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : June 30, 2018, 19:59 IST