होम /न्यूज /मध्य प्रदेश /हैलो...हैलो...!! No Reply : CM हेल्पलाइन में, कहीं आपकी शिकायत भी तो पेंडिंग नहीं

हैलो...हैलो...!! No Reply : CM हेल्पलाइन में, कहीं आपकी शिकायत भी तो पेंडिंग नहीं

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें पेंडिंग

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें पेंडिंग

सीएम हेल्पलाइन के ठंडे बस्ते में जाने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा सरकार हर अच्छी योजना बंद कर रही है.

    शिवराज सरकार के दौरान आम लोगों की समस्याएओं के समाधान के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन सुस्त पड़ी है. शिकायतें तो रोज़ दर्ज हो रही हैं लेकिन उनका निपटारा नहीं हो रहा है. शिकायतों का अंबार लग चुका है. लाखों शिकायतें पेंडिंग हो चुकी हैं.

    सीएम हेल्पलाइन, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक थी.आम आदमी को एक फोन पर समस्याओं से छुटकारा मिले. उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाना पड़ें, इसी मक़सद से 2014 में सीएम हेल्पलाइन-181की शुरुआत की गयी थी. लेकिन सरकार बदलते ही स्टाफ ने हेल्प करना बंद कर दिया. ये हाल हो गया है कि सारे विभागों की कुल मिलाकर 2लाख 98 हजार शिकायतें पेंडिंग पड़ी हैं.

    सभी सरकारी विभागों की शिकायत पेंडिंग


    शिकायतें नहीं सुनी गयीं तो लोगों ने शोर शुरू कर दिया. फिर सीएम हेल्पलाइन ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को चिट्ठी लिखी और शिकायतें जल्द सुलझाने के लिए कहा. सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में पेडिंग हैं.

    विभिन्न विभागों की पेंडिंग शिकायतें
    विभाग शिकायतें
    राजस्व विभाग                    -     44775
    पंचायत एवं ग्रामीण विकास         41203
    वित्त विभाग                               26215
    लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण     25231
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति           20926
    नगरीय विकास                         19716
    किसान कल्याण                       17719
    उर्जा विभाग                            13535
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी               11966
    गृह विभाग                              10723
    सामान्य प्रशासन                      5002
    सहकारिता विभाग                   5942
    महिला एवं बाल विकास           5000
    वन विभाग                              4831
    सामाजिक न्याय                      4342
    लोक निमार्ण विभाग                2788
    चिकित्सा शिक्षा विभाग             2666
    आदिम जाति कल्याण विभाग   2079
    उद्यानिकी,खाद्य प्रसंस्करण       1748
    जल संसाधन विभाग                1698
    उच्च शिक्षा विभाग                   1563
    परिवहन विभाग                      1134
    पशुपालन                              1094
    अजा कल्याण                         1234
    शिकायतों के अंबार पर मंत्री जीतू पटवारी ने कहा जनता को सुविधाएं मिलनी चाहिए. हेल्पलाइन किसी भी सरकार ने शुरू की है इससे फर्क नहीं पड़ता है.समस्याओं का जल्द निपटारा कर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी.

    सीएम हेल्पलाइन के लिए लिखा पत्र


    शिवराज ने जताया अफसोस
    सीएम हेल्पलाइन के ठंडे बस्ते में जाने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा सरकार हर अच्छी योजना बंद कर रही है.सारी योजनाओं को बंद करके कांग्रेस मेरा मान कम नहीं कर रही है,बल्कि वो जनता के साथ धोखा कर रही है.

    2 लाख से ज़्यादा शिकायतें पेंडिंग


    ये भी पढ़ें-मेरी हत्या करा सकते हैं BJP के पूर्व MLA: कांग्रेस नेता

    Tags: Bhopal, Kamal nath, Madhya pradesh news, Shivraj singh chauhan

    टॉप स्टोरीज
    अधिक पढ़ें