होम /न्यूज /मध्य प्रदेश /दिग्विजय सिंह ने रामधुन तो गायी लेकिन नहीं पहुंच पाए BJP MLA के घर, जनता दिनभर हुई परेशान

दिग्विजय सिंह ने रामधुन तो गायी लेकिन नहीं पहुंच पाए BJP MLA के घर, जनता दिनभर हुई परेशान

दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल की गांधी प्रतिमा से पदयात्रा शुरू कर मालवीय नगर तक रामधुन की.

दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल की गांधी प्रतिमा से पदयात्रा शुरू कर मालवीय नगर तक रामधुन की.

Digvijay Singh VS Rameshwar Sharma : दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा के घटना तोड़ पॉलिटिक्स के बीच शहर की जनता को खासी ...अधिक पढ़ें

भोपाल. भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के (Ramneshwar Sharma) चक्कर में बुधवार को दिनभर जनता परेशान होती रही. दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन गाना चाहते थे. वो घर से तो निकले लेकिन रामेश्वर के घर तक नहीं पहुंच पाए. पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच घुटना तोड़ पॉलिटिक्स सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक छायी रही. सोशल मीडिया पर दोनों तरफ से ट्वीट शुरू हो गए थे. दिन चढ़ते ही दिग्विजय सिंह घर से निकले और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठ रामधुन करते हुए नजर आए.

दिग्विजय सिंह की समर्थकों के साथ रामधुन
दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल की गांधी प्रतिमा से पदयात्रा शुरू कर मालवीय नगर तक रामधुन की. दिग्विजय सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रामधुन लगाते हुए नजर आए. लेकिन रामेश्वर शर्मा के घर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर दोनों के बीच के विवाद को शांत करने की कोशिश की. हालांकि दिग्विजय सिंह ने पुलिस बैरिकेड लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा बीजेपी विधायक हलवा का प्रसाद खिलाने के लिए बुलाते हैं और पुलिस को आगे कर देते हैं. दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कायर होने का आरोप लगाया. हालांकि 1 घंटे तक रामधुन करने के बाद दिग्विजय सिंह शांतिपूर्ण तरीके से कार्यकर्ताओं के साथ वापस हो गए.

ये भी पढ़ें- MBBS में काउंसलिंग से पहले 27 फीसदी OBC आरक्षण को चुनौती : हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

इंतजार करते रहे रामेश्वर शर्मा
दूसरी तरफ रामेश्वर शर्मा के निवास पर भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था. कार्यकर्ता राम कीर्तन करते नजर आए. रामेश्वर शर्मा ने घुटना तोड़ वाले बयान पर कहा जो भी व्यक्ति सेना के मनोबल पर सवाल उठाएगा राष्ट्र हित के खिलाफ बात करेगा उसका घुटना तोड़ा जाएगा. इस संदर्भ में उन्होंने बयान दिया था. दिग्विजय को प्रसाद परोसे जाने के मामले पर रामेश्वर शर्मा ने कहा जो भी राम भक्ति में लीन होकर उनके निवास पर आएगा उसका स्वागत है. यदि भक्तों की शक्ल में असुर भी आएंगे तो उसे प्रसाद दिया जाएगा. रामेश्वर शर्मा का इशारा दिग्विजय सिंह की तरफ था.

" isDesktop="true" id="3865654" >

जनता दिनभर हुई परेशान
दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा के घटना तोड़ पॉलिटिक्स के बीच शहर की जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. राजभवन, पुलिस कंट्रोल रूम पी एच क्यू, मालवीय नगर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था. लोग इधर से उधर परेशान होते नजर आए. लोगों को डाइवर्ट रूट से जाना पड़ा. कई जगह पर लंबा जाम लगा जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Tags: BJP MLA news, BJP MP politics, Digvijay singh, Madhya pradesh latest news

टॉप स्टोरीज
अधिक पढ़ें